ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में CEO पद की दौड़, पूर्व IPS राजेश पांडेय दावेदार सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश में शिक्षण प्रशिक्षण में नवाचार: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अग्रणी भूमिका Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture कल 5 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ आयेंगे, करेंगें कई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में CEO पद की दौड़, पूर्व IPS राजेश पांडेय दावेदार सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश में शिक्षण प्रशिक्षण में नवाचार: जितेन्द्र प्रताप सिंह की अग्रणी भूमिका Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture कल 5 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ आयेंगे, करेंगें कई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी
Uncategorized English

मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5229 views
मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न

15 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव, राजनीतिक दलों से लिखित सुझाव की अपील

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्निर्धारण जारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश।अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 356 मऊ के मतदेय स्थलों के संभाजन पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का चयन, पुनर्निर्धारण और भवनों का भौतिक सत्यापन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाना अनिवार्य है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र 356 मऊ में कुल 493 मतदेय स्थल हैं। नए संभाजन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 508 हो जाएगी। इस प्रक्रिया में कुल 15 नए मतदेय स्थलों का निर्माण प्रस्तावित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदान स्थल पर अधिकतम चार से अधिक बूथ नहीं होने चाहिए। मऊ विधानसभा क्षेत्र में 52 बूथ ऐसे हैं, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। ऐसे में मतदाताओं की सुविधा के लिए नए बूथ जोड़े गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्ति, दावा या सुझाव हों तो वे उसे शीघ्र ही लिखित रूप में उपलब्ध कराएँ। इससे मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सकेगा।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची पर विचार करने के बाद आज शाम तक अपने सुझाव या आपत्तियाँ प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के अलावा भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!