ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष श्री जेपी सिंह जी ने भारत के मा० रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष श्री जेपी सिंह जी ने भारत के मा० रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी
Uncategorized English

मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

5577 views
मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण

पंकज झा,दैनिक इंडिया यूपी न्यूज़ ,

मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । ज्ञात हो कि विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है, जिसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति, जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल द्वारा देखे गए।
मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज मण्डल, रजनीश अग्रवाल ने सर्वप्रथम शुजातपुर स्टेशन का निरीक्षण किया शुजातपुर स्टेशन की कार्यप्रणाली का गहनता से निरीक्षण के साथ मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने कर्मचारियों से शुजातपुर स्टेशन की कार्यप्रणाली एवं संरक्षा संबंधी विषय में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बढ़ते हुए क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित फतेहपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। फतेहपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता से अवलोकन किया । मण्डल रेल प्रबंधक, ने इस दौरान गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की एवं सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया । इसी क्रम में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चयनित गोविंदपुरी एवं पनकी धाम स्टेशनों का भी निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता पूर्वक अवलोकन किया और कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ध्यातव्य है कि प्रयागराज मण्डल में अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत फतेहपुर, गोविंदपुरी एवं पनकी धाम सहित 15 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है मण्डल रेल प्रबंधक ने फतेहपुर, गोविंदपुरी एवं पनकी धाम के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्य को उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करें ।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक-समन्वय, आकांशु गोविल; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक-कोचिंग, हिमांशु शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर-II, भूपेश पाण्डेय; मण्डल इंजीनियर-V , आयुष कुमार सिंह; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-सिग्नल, उज्जवल गुप्ता; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-परिचालन, प्रदीप शर्मा; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-टीआरडी, वीरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-सामान्य, कुँवर सिंह यादव; उप मुख्य परियोजना प्रबंधक-गति शक्ति यूनिट, दीपक कुमार भारद्वाज; वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर-सी&डब्ल्यू , शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधक,आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!