ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न हैकर्स ने एक लाख 24 हजार का लगाया चूना चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार अभ्युदय की सार्थकता सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना : CM योगी आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री दो वारंटी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न हैकर्स ने एक लाख 24 हजार का लगाया चूना चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार अभ्युदय की सार्थकता सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना : CM योगी आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री दो वारंटी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी ने कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

D

Dainik India News

5965 views
मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पी.एम. आवास (शहरी) के लाभार्थियों को वितरित की आवास की चाबी

नई परियोजनाओं हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य के साथ ही अपना मऊ के निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण

नीलाम्बुज त्रिपाठी दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । जनपद मऊ में मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा, श्री ए.के. शर्मा जी द्वारा लगभग 20 करोड़ की लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य, पी.एम. आवास (शहरी) के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान करने, जनपद में नई परियोजनाओं हेतु जमीनों के चिन्हांकन कार्य के अलावा ढेकुलिया घाट पर निर्माणाधीन अपना मऊ स्थल का भी निरीक्षण कार्य किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय मंत्री जी द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्य करने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के लाभार्थियों क्रमशः ममता देवी,विद्यावती, शनिचरी, गीता, परशुराम, रमजतिया,अशर्फी देवी, सावित्री देवी, संजीरी देवी, निशा खरवार, समीर सिंह,रेखा देवी, तेतरी, शोभा देवी एवं सविता देवी को उनके आवासों की चाभी प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने विकास भवन के पास स्थित ऑडिटोरियम हेतु भूमि के चिन्हांकन कार्य के उपरांत उन्होंने नामित कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र स्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान माननीय मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे जी के अलावा कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसके उपरांत निजामुद्दीनपुरा में पार्क हेतु चिन्हित जमीन का भी माननीय मंत्री द्वारा अवलोकन के उपरांत मंजूरी प्रदान की गई।साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्री दिनेश कुमार को इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए।
ढेकुलिया घाट के पास स्थित निर्माणाधीन सेल्फी प्वाइंट अपना मऊ का भी माननीय मंत्री जी ने अवलोकन किया। इस दौरान वहां पर उन्होंने पौधारोपण का भी कार्य किया। उन्होंने निर्माणाधीन स्थल को एक बेहतर स्वरूप प्रदान करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिए।
माननीय मंत्री जी के जनपद में पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रवीण गुप्ता,अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री नीतीश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!