ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर हवाई सर्वेक्षण गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह में उत्तर प्रदेश बनेगा सबसे बड़ी ताक़त राष्ट्रीय सांख्यकी भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर हवाई सर्वेक्षण गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह में उत्तर प्रदेश बनेगा सबसे बड़ी ताक़त राष्ट्रीय सांख्यकी भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंचीय कला और साहित्य के क्षेत्र में दिए जाएंगे एक लाख इक्यावन हज़ार का भरत मुनि सम्मान

D

Dainik India News

19 views
मंचीय कला और साहित्य के क्षेत्र में दिए जाएंगे एक लाख इक्यावन हज़ार का भरत मुनि सम्मान

एक फरवरी से होगा संस्कार भारती का कला साधक संगम

श्री श्री रविशंकर बंगलुरू आश्रम में दो हजार से ज्यादा कला साधक, दुनिया को देंगे समरसता का संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ।आगामी 01 से 04 फरवरी, को श्री श्री रविशंकर आश्रम बेंगलुरु में “अखिल भारतीय कलासाधक संगम” आयोजित होने जा रहा है। कलासाधक संगम में देश भर के लगभग दो हजार प्रतिनिधि व कलासाधक एवं संगठनात्मक मेरठ प्रांत से 40 व अवध प्रान्त से 40 प्रतिनिधि व कला साधक सम्मिलित होंगे।
वस्तुतः कलासाधक संगम भारतीय कला दृष्टि में विश्वास रखने वाले कलासाधकों का एक समागम है। जो प्रायः तीन वर्ष के अंतराल पर देश के अलग-अलग स्थान पर आयोजित होता है। इसमें विभिन्न कला विधाओं की मंचीय प्रस्तुतियां व बौद्धिक संवाद-विमर्श के कार्य होते हैं। जिसके माध्यम से कार्यकर्ता, कलासाधक, कला रसिक व आमजन भारतीय कला दृष्टि के प्रति अपनी सोच विकसित करते हैं और साहित्य-कला-संस्कृति के माध्यम से मातृभूमि की आराधना में संलग्न होते हैं।

इस बार के कलासाधक संगम में देश के सभी प्रान्तों व अलग-अलग हिस्सों से आए साहित्यकार व कलाकार कला और साहित्य के माध्यम से समरसता विषय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पहलुओं पर संदेश देंगे। इस निमित्त अलग-अलग सत्रों में सेमिनार, मंचीय प्रस्तुतियों व प्रदर्शनियों की सहायता ली जाएगी। इसी क्रम में समरसता शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। देश के सभी प्रान्तों की शोभायात्राओं के साथ समरसता पर आधारित प.उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की प्रसिद्ध माँ नन्दा देवी राजजात यात्रा को शोभायात्रा को सम्मिलित किया गया है। आयोजन में पेंटिंग, फोटोग्राफी, कैलीग्राफी व रंगोली की प्रदर्शनियां में लगाई जाएंगी तथा नॉर्थ ईस्ट के कलासाधक सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे। धार्मिक-सामाजिक आख्यान, नृत्य, गायन, वादन की भी प्रस्तुतियां होंगी।

चार दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन में कलाओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए विख्यात मैसूर राजवंश के राजा यदुवीर वाडियार , विजयनगर साम्राज्य के वंशज कृष्णदेवराय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात लोक कलाकार पद्मश्री मंजम्मा जोगती , वरिष्ठ तबला वादक रविंद्र यावगल व इतिहासकार डॉ. विक्रम संपत भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में 2 दिन (3 व 4 फरवरी) को प.पू. सरसंघचालक माननीय मोहन जी भागवत की भी उपस्थिति रहेगी।

वे संस्कार भारती द्वारा दिये जाने वाले “भरतमुनि कला सम्मान” समारोह में दृश्यकला एवं लोककला विधा के चयनित दो ख्यातिनाम कलासाधकों को सम्मानित करेंगे। जिसमें दृश्यकला विधा में मुंबई के चित्रकार श्री विजय दशरथ आचरेकर व लोककला विधा में सिंधुदुर्ग के लोक कलाकार गणपत सखाराम मसगे को सम्मानित किया जाएगा। आप को बता दें सम्मान के रूप में एक स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं रुपए 1,51,000 की धनराशि भेंट की जाएगी। बताया कि संस्कार भारती द्वारा दिया जानेवाला यह भरतमुनि कला सम्मानश् भारत में पंचम वेद के नाम से विख्यात नाट्य शास्त्र के रचियता महर्षि भरतमुनि को समर्पित है। उन्होंने यह भी बताया की वर्ष 2024 का भरतमुनि कला सम्मान मंचीय कला और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाएगा।आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आशीर्वचन व मोहन भागवत के समापन उद्बोधन के साथ 4 दिवसीय कार्यक्रम पूर्ण होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!