ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान
उत्तर प्रदेश सरकार English

भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने फील्ड में उतरेंगे IAS अधिकारी,

D

Dainik India News

5643 views
भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने फील्ड में उतरेंगे IAS अधिकारी,

24-25 मई को होगा प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन मोड में प्रशासन

50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का होगा भौतिक सत्यापन, गोसेवा स्थलों और जल योजनाओं पर भी विशेष नजर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर वरिष्ठ IAS अधिकारी फील्ड में उतरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 और 25 मई को प्रदेश भर में विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने का अभियान चलेगा। इसके तहत सभी जिलों में एक-एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो न केवल 50 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे, बल्कि गोसेवा स्थलों और जल योजनाओं की स्थिति का भी मूल्यांकन करेंगे।

26 मई को सभी नोडल अधिकारी निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेंगे। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जनता तक पहुंच रहा है या नहीं।

इस व्यापक अभियान के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है—या तो भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाई जाए या जनता को एक बार फिर लॉलीपॉप थमाया जाए। प्रशासनिक हलकों में इस कदम को एक “सख्त चेतावनी” के तौर पर देखा जा रहा है।

लखनऊ से लेकर आज़मगढ़ तक सख्त निगरानी
लखनऊ के विकास कार्यों की निगरानी का जिम्मा आईएएस ऋतु महेश्वरी को सौंपा गया है। इसी तरह प्रयागराज में डॉ. रूपेश कुमार, फतेहपुर में भवानी सिंह, प्रतापगढ़ में रविंद्र कुमार, वाराणसी में विजय किरन आनंद निरीक्षण करेंगे। सूची में कुल 75 ज़िलों के लिए सीनियर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रमुख अधिकारी और उनके निरीक्षण क्षेत्र:

  • अंकित कुमार अग्रवाल: जौनपुर
  • गौरव वर्मा: चंदौली
  • दिव्य प्रकाश गिरी: गाजीपुर
  • प्रकाश बिंदु: मिर्जापुर
  • जयशंकर दुबे: सोनभद्र
  • कृष्ण कुमार गुप्ता: भदोही
    (संपूर्ण सूची समाचार के अंत में)

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती या दिखावा?
सरकार की इस कवायद को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में मजबूत कदम मानता है, जबकि दूसरा वर्ग इसे केवल दिखावा और "लॉलीपॉप पॉलिटिक्स" की संज्ञा दे रहा है।

हालांकि पिछली बार जब इसी तरह का फील्ड निरीक्षण हुआ था, तो कुछ ज़िलों में अनियमितताएं पकड़ में आई थीं, जिन पर कार्रवाई भी हुई। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस बार भी भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसेगा या फिर यह महज एक प्रशासनिक औपचारिकता बनकर रह जाएगा।


आईएएस अधिकारी एवं उनके निरीक्षण जिले

क्रम आईएएस अधिकारी का नाम निरीक्षण जिला

1 ऋतु महेश्वरी लखनऊ
2 डॉ. रूपेश कुमार प्रयागराज
3 भवानी सिंह फतेहपुर
4 रविंद्र कुमार प्रतापगढ़
5 राम केवल कौशांबी
6 विजय किरन आनंद वाराणसी
7 अंकित कुमार अग्रवाल जौनपुर
8 गौरव वर्मा चंदौली
9 दिव्य प्रकाश गिरी गाजीपुर
10 प्रकाश बिंदु मिर्जापुर
11 जयशंकर दुबे सोनभद्र
12 कृष्ण कुमार गुप्ता भदोही
13 भूपेंद्र चौधरी आजमगढ़
14 शीलधर यादव बलिया
15 ओम प्रकाश शर्मा मऊ
16 इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर
17 शिशिर देवरिया
18 अरविंद कुमार चौरसिया कुशीनगर
19 मनोज कुमार द्वितीय महाराजगंज
20 सुधा वर्मा बस्ती
21 संजीव सिंह संत कबीर नगर
22 अभिषेक सिंह सिद्धार्थनगर
23 मासूम अली सरवर गोंडा
24 कृतिका शर्मा बलरामपुर
25 गरिमा यादव श्रावस्ती
26 प्रेरणा शर्मा बहराइच
27 आदर्श सिंह अयोध्या
28 नेहा जैन अंबेडकर नगर
29 संदीप कौर बाराबंकी
30 सी. इंदुमती सुल्तानपुर
31 वंदना वर्मा अमेठी
32 बी. चंद्रकला रायबरेली
33 चैत्रा वी हरदोई
34 सेल्वा कुमारी के उन्नाव
35 किंजल सिंह सीतापुर
36 माला श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी
37 मुथुकुमार स्वामी कानपुर नगर
38 कृतिका देवस्थान कानपुर देहात
39 कुणाल तेलुगू फर्रुखाबाद
40 अमित कुमार सिंह इटावा
41 रणविजय यादव औरैया
42 अर्चना वर्मा कन्नौज
43 प्रमोद कुमार उपाध्याय बांदा
44 राहुल सिंह महोबा
45 राजेंद्र सिंह द्वितीय हमीरपुर
46 धीरेंद्र सिंह सचान चित्रकूट
47 शेषनाथ अमरोहा
48 अवनीश कृष्णा मेरठ
49 हीरालाल यादव गाजियाबाद
50 मानवेंद्र सिंह हापुड़
51 साहब सिंह नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)
52 देवेंद्र कुमार पांडे बुलंदशहर
53 अवधेश कुमार तिवारी बागपत
54 राजेश प्रकाश सहारनपुर
55 दुर्गेश कुमार त्यागी मुजफ्फरनगर
56 राजेश कुमार त्यागी शामली
57 मारकंडे साहब झांसी
58 राजकुमार प्रथम जालौन
59 सुनील कुमार ललितपुर
60 बृजेश नारायण सिंह आगरा
61 कुमार प्रशांत मथुरा
62 अरुण प्रकाश फिरोजाबाद
63 टी.के. शिबू मैनपुरी
64 रमाकांत अलीगढ़
65 शेष मणि त्रिपाठी हाथरस
66 देवेंद्र कुमार कुशवाहा एटा
67 रघुवीर कासगंज
68 राजेश कुमार द्वितीय बरेली
69 महेंद्र बहादुर सिंह बदायूं
70 भानु प्रताप त्रिपाठी पीलीभीत
71 रजनीश चंद्र शाहजहांपुर
72 वैभव श्रीवास्तव मुरादाबाद
73 चंद्रभूषण संभल
74 चंद्र विजय सिंह रामपुर
75 डॉ. उज्जवल कुमार बिजनौर

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!