ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
डॉ ए के सिंह निदेशक, स्नातकोत्तर बाल चिकित्सा संस्थान नोएडा की जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास से सद्भावना भेंट • अवध बार एसोसिएशन में चंद्रा-तिवारी युग की शुरुआत — पूर्व अध्यक्ष त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं, जताया विश्वास • गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी, • बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह • यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव • डॉ ए के सिंह निदेशक, स्नातकोत्तर बाल चिकित्सा संस्थान नोएडा की जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास से सद्भावना भेंट • अवध बार एसोसिएशन में चंद्रा-तिवारी युग की शुरुआत — पूर्व अध्यक्ष त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं, जताया विश्वास • गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी, • बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह • यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह में उत्तर प्रदेश बनेगा सबसे बड़ी ताक़त

D

Dainik India News

• 7811 views
भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह में उत्तर प्रदेश बनेगा सबसे बड़ी ताक़त

श्रावस्ती में 510 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास


दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।श्रावस्ती की पावन धरती आज गवाह बनी उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहाँ 510 करोड़ रुपये की लागत से बनी 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 233 करोड़ की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और 276 करोड़ से अधिक लागत की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मंच से उन्होंने लाभार्थियों को सीधे जोड़ते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा स्वरोजगार योजना और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के चेक प्रदान किए। संदेश साफ था—सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रावस्ती केवल भूगोल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का आईना है। यही वह धरती है जहाँ भगवान बुद्ध ने 24 चतुर्मास व्यतीत किए, जैन तीर्थंकरों ने तप किया और महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को धूल चटाई। उन्होंने याद दिलाया कि 2000 वर्ष पूर्व यह नगर चन्द्रगुप्त मौर्य के समय आर्थिक गतिविधियों का केंद्र था, और आज एक बार फिर श्रावस्ती विकास की राह पर लौट रहा है।

योगी ने इस मौके पर 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशभर में अवकाश की घोषणा की। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को निर्देश दिया कि इस दिन हर मंदिर में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण का अखंड पाठ कराया जाए। उन्होंने कहा—“रामायण केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवता और कल्याण का मार्गदर्शन है।”

विकास की योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने ऐलान किया कि श्रावस्ती में एयरपोर्ट निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसके पूर्ण होने पर यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का नया गंतव्य बनेगा। साथ ही, श्रावस्ती से अयोध्या और प्रयागराज को जोड़ने वाली 4-लेन सड़क और लखनऊ-बहराइच 4-लेन को श्रावस्ती तक लाने की योजना पर काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में विकास और विरासत की एक नई आभा देखने को मिल रही है। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर और दीपोत्सव का ज़िक्र कर कहा कि भारतीय संस्कृति जितनी मजबूत होगी, भारत उतना ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।

उन्होंने चेतावनी भी दी—“आस्था अन्तःकरण का विषय है, प्रदर्शन का नहीं। आस्था के नाम पर अराजकता कतई स्वीकार नहीं होगी। त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डबल इंजन की सरकार विरासत का सम्मान करने के साथ-साथ विकास और सुरक्षा दोनों की गारंटी है। उन्होंने बताया कि आगामी 22 वर्षों में विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना के लिए 12 सेक्टर तय किए गए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, पर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमुख हैं।

ग्राम पंचायतों की भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश भी आत्मनिर्भर होगा। इसके लिए ‘समर्थ पोर्टल’ पर सुझाव भेजने की अपील की और भरोसा दिलाया कि अच्छे सुझावों को सम्मानित भी किया जाएगा।

श्रावस्ती के विकास की यह गाथा केवल परियोजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि उस उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश करती है जो भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की राह में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!