ब्रेकिंग न्यूज़
UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर |
हाइलाइट न्यूज़
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन शासन द्वारा आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित दिये गये निर्देश गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश सात मसालों का वह अमृत जो गट के जीवों को जगाकर पूरी देह को दोबारा जीवित कर देता “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन शासन द्वारा आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित दिये गये निर्देश गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश सात मसालों का वह अमृत जो गट के जीवों को जगाकर पूरी देह को दोबारा जीवित कर देता “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह
ताज़ा खबर English

भाजपा सभासद समेत चार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

D

Dainik India News

5975 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ, । लखीमपुर खीरी हिंसा कांड से जुड़े लखीमपुर शहर के सभासद सुमित जायसवाल, जिला कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, लखनऊ निवासी नंदन सिंह व बनवीरपुर निवासी शिशुपाल को एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट जेएम दीक्षा भारती ने चारों आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।एसआइटी ने सोमवार को लखीमपुर निवासी सभासद सुमित जायसवाल, आरोपित कारोबारी अंकित दास के गनर जिला कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, अंकित दास के दोस्त लखनऊ निवासी नंदन सिंह व बनबीरपुर निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसआइटी ने आरोपित सत्यम त्रिपाठी के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। लखीमपुर हिंसा कांड के समय सभासद सुमित जायसवाल का थार गाड़ी से उतरकर भागते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तभी से एसआइटी को सुमित की तलाश थी। चारों आरोपितों को विवेचक ने मंगलवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।लखीमपुर के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हिंसा के दौरान वाहन से रौंदकर चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। हत्या, दुर्घटना में मौत, बलवा आदि के आरोप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना तिकुनिया में मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ अक्टूबर को घटना से जुड़े दो आरोपित लवकुश राणा व आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।नौ अक्टूबर शनिवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में 12 घंटे की पूछताछ के देर रात एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार कर देर रात रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 12 अक्टूबर को अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को सुबह सवा सात बजे पलिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। 13 अक्टूबर को अंकित दास व उसके गनर लतीफ उर्फ काले क्राइम ब्रांच पहुंचे थे जहां एसआइटी ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। अब तक लखीमपुर हिंसा कांड से जुड़े दस आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।लखीमपुर हिंसा कांड से जुड़े आरोपित सभासद सुनीत जायसवाल, लखनऊ निवासी नंदन सिंह, कौशांबी निवासी सत्यम त्रिपाठी, व बनवीरपुर निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार कर मामले के विवेचक ने मंगलवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से एसपीओ एसपी यादव ने चारों आरोपित से पूछताछ व घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन करने के लिए कोर्ट से 14 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल की। आरोपितों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी की प्रति की। पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर नियत की है । रिमांड के समय आरोपितों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने रिमांड निरस्त किए जाने की अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआइटी की जांच में अभी तक चारों आरोपितों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई अपराध कारित करना नहीं पाया गया है। जिसके चलते रिमांड निरस्त करने की याचना की है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!