ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज बंथरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने नकाब लगा कर बोला धावा, लाखो के जेवरात किए पार फ्लाइट में आमने-सामने हुए अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज बंथरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने नकाब लगा कर बोला धावा, लाखो के जेवरात किए पार फ्लाइट में आमने-सामने हुए अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश सरकार English

भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

D

Dainik India News

6152 views
भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

उत्तर प्रदेश में राज्य, जिला व तहसील स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए दानवीर भामाशाह की जयंती को विशिष्ट बनाने पर योगी सरकार का फोकस

इस विषय में विस्तृत कार्ययोजना को लागू करेगा संस्कृति विभाग, राज्य कर विभाग, एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास की भी होगी सहभागिता

राज्य भर में प्रदर्शनियों के आयोजन व प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित कर व्यापारी कल्याण दिवस को खास बनाएगी योगी सरकार

प्रत्येक जिले में होगा इनवेस्टर्स समिट का आयोजन, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को लखनऊ में 'भामाशाह पुरस्कार' देगी योगी सरकार

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। देश की आन-बान शान रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बहादुरी के किस्से-कहानियों की बात करते लोग आज भी नहीं थकते हैं। कभी मुगलों की दासता स्वीकार न करने वाले आत्मसम्मानी और मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प रखने महाराणा को सेना खड़ी करने के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाले दानवीर भामाशाह का भी महत्व कम नहीं है। इसी महत्व को जनमानस में प्रसारित करने और उत्तर प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को सम्मानित करने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 29 जून को भामाशाह जयंती पर अब योगी सरकार प्रदेश भर में भव्य आयोजनों के जरिए व्यापारी कल्याण दिवस के तौर पर मनाए जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के समक्ष इस वर्ष भामाशाह जयंती को प्रदेश में मनाए जाने को लेकर मांग व सुझाव आए थे, जिसे सीएम योगी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अब इस परिपेक्ष्य में विस्तृत कार्ययोजना को क्रियान्वित कर दिया है। 

संस्कृति विभाग को जारी किए गए निर्देश

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, संस्कृति विभाग को आयोजन के संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए राज्य कर विभाग, एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास की भी सहभागिता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, प्रदेश में भामाशाह जयंती पर राज्य, जिला व तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें ओडीओपी से जुड़े उत्पादों के स्टॉल प्रमुख होंगे। वहीं, भामाशाह की जीवनी, उनके महत्व और महाराणा प्रताप को उनके द्वारा दी गई मदद संबंधी तथ्यों को कार्यक्रम में संगीत, नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले में व्यापारी कल्याण दिवस पर इनवेस्टर्स समिट का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में राज्यस्तरीय भव्य आयोजन के जरिए 29 जून यानी भामाशाह जयंती को प्रत्येक वर्ष व्यापारी कल्याण दिवस पर प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को भामाशाह पुरस्कार भी दिया जाएगा।

1.70 करोड़ रुपए किए जाएंगे उ.प्र संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर

प्रदेश में भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस से संबंधित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी को 6 विभागों से कुल मिलाकर कर 1.70 करोड़ रुपए बतौर सहयोग राशि उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 30 लाख, सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा 30 लाख, एमएसएमई द्वारा 20 लाख, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 20 लाख, समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 लाख तथा संस्कृति विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहयोग राशि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!