ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
निर्देश:राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार एन डी आर एफ , एस डी आर एफ तथा पी ए सी की टीमें तैनात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित 13 चीनी मिलों का होगा विस्‍तार, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह <em>सर्वपितृ अमावस्या पर झूलेलाल वाटिका में 108 कुण्डीय महायज्ञ व सामूहिक श्राद्ध के साथ 11 हजार दीपों का हुआ दान</em> निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी निर्देश:राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार एन डी आर एफ , एस डी आर एफ तथा पी ए सी की टीमें तैनात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित 13 चीनी मिलों का होगा विस्‍तार, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह <em>सर्वपितृ अमावस्या पर झूलेलाल वाटिका में 108 कुण्डीय महायज्ञ व सामूहिक श्राद्ध के साथ 11 हजार दीपों का हुआ दान</em> निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण दि॰ 08/02/2023 से 15/02/2023 तक - जिला पूर्ति अधिकारी
लेख / शोध English

बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी

ब्यूरो डीडी इंडिया

20 views
बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी


एक गांव में एक बुढ़िया अपने खेत में कपास उगाती थी और रूई को बैलगाड़ी में भरकर शहर में एक सेठ के यहां बेच आती थी। एक दिन बुढ़िया के मन में विचार आया इतने दिनों से रूई बेच रही हूं पर कोई खास आमदनी नहीं हो रही। आज गाड़ी में भरी रूई के बीच के हिस्से में एक किलो पानी डाल देती हूं, वजन बढ़ जाएगा और कुछ पैसा ज्यादा मिलेगा।

बुढ़िया ने वैसा ही किया और रूई से भरी गाड़ी लेकर सेठ की दुकान के सामने पहुंची। उसे देखते ही सेठ के मन में विचार आया इतने दिनों से इससे रूई खरीद रहा हूं, कुछ खास बचत नहीं होती। आज तराजू की डोरी थोड़ी चढ़ा लेता हूं। उसने ऐसा ही किया, जिससे रूई वाला पलड़ा हल्का हो गया और वजन उतना ही निकला जितना हमेशा निकलता था। परिणाम स्वरूप बुढ़िया को पैसे भी उतने ही मिले जितने हमेशा मिलते थे।

सोचने की बात है कि सेठ जी के मन में अचानक डोरी चढ़ाने का विचार कहां से आया? कहा जाता है, थॉट्स ट्रैवल। हम किसी के प्रति जैसा सोचते हैं, हमारे भाव उस तक पहुंच जाते हैं और उसके विचारों को उसी अनुसार प्रभावित करते हैं। बुढ़िया ने सोचा कि मैं सेठ के साथ ऐसा करूंगी और उसकी सोच के सूक्ष्म प्रकंपनों ने सेठ को भी उसके प्रति उसी प्रकार के भावों से भावित कर दिया।

अतः विचार रूप में भी ठगी, बेईमानी, धोखा, विकृतियां बोएंगे तो वही उगेगा और हमारे ना चाहते हुए भी हमें वह उगा हुआ फल स्वीकार करना ही पड़ेगा ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!