ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं दबंग भूमि माफिया के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से की शिकायत प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का मिशन शक्ति मेला समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं दबंग भूमि माफिया के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से की शिकायत प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज के बीच दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाएं हुईं स्थापित, बृहस्पति कुण्ड बना सांस्कृतिक एकता का साक्षी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का मिशन शक्ति मेला
उत्तर प्रदेश सरकार English

पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश संस्कृतभारती की वैचारिक गौष्ठी प्रयागराज में भव्य रूप से संपन्न

D

Dainik India News

23 views
पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश संस्कृतभारती की वैचारिक गौष्ठी प्रयागराज में भव्य रूप से संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ /प्रयागराज। प्रयागराज में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की संस्कृतभारती द्वारा आयोजित एक अत्यंत महत्वपूर्ण, वैचारिक दृष्टि से प्रखर एवं दिशाबोधक गौष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। इस बौद्धिक समवेत का प्रधान उद्देश्य संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं सार्वजनीन प्रसार हेतु दीर्घकालिक, सुनियोजित तथा क्रियान्वयनयोग्य कार्यनीति का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित विद्वत्समाज एवं संगठन के दायित्वधारियों ने इस विषय पर गंभीर चिंतन किया कि संस्कृत को किस प्रकार पुनः लोकजीवन की प्राणभूत भाषा के रूप में प्रतिष्ठापित किया जाए।


गोष्ठी के दौरान यह सर्वसम्मत मत प्रकट हुआ कि संस्कृत को केवल शास्त्रीय ग्रंथों, अकादमिक परिसरों अथवा औपचारिक अध्ययन तक सीमित रखना इसके गौरवशाली परंपरागत स्वरूप के साथ अन्याय होगा। आवश्यकता इस बात की है कि संस्कृत को व्यवहारिक जीवन, सामाजिक संवाद, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी माध्यमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनमानस से जोड़ा जाए। संस्कृत शिक्षण की सहज, संवादप्रधान एवं आकर्षक पद्धतियों, बालक-युवा केंद्रित संस्कारात्मक अभियानों, संस्कृत संभाषण शिविरों तथा ग्राम-नगर स्तर पर संस्कृत संस्कार केंद्रों की स्थापना एवं विस्तार जैसे विषयों पर गहन विमर्श हुआ।


इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री संस्कृतभारती श्री जयप्रकाश गौतम के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित इस वैचारिक गोष्ठी में श्री प्रमोद पंडित (क्षेत्रीय संगठन मंत्री), श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, पूर्व उत्तर प्रदेश), श्री चन्द्र भूषण त्रिपाठी (अध्यक्ष, अवध प्रांत), श्री रत्नेश त्रिपाठी (मंत्री, कर्णपुर प्रांत), श्री राम नारायण द्विवेदी (अध्यक्ष), श्री नागेश पाण्डेय (मंत्री) तथा श्री सालिगराम त्रिपाठी (सहमंत्री, काशी प्रांत) की उल्लेखनीय, सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी दायित्वधारियों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की आगामी कार्ययोजनाओं, संगठनात्मक पुनर्संरचना, कार्यकर्ता-प्रशिक्षण, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण तथा संस्कृत को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान करने संबंधी विषयों पर विस्तार से परिचर्चा एवं गहन विमर्श किया।


औपचारिक रूप से यह गौष्ठी प्रयागराज में अत्यंत अनुशासित, सौहार्दपूर्ण एवं वैचारिक वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय संगठन मंत्री संस्कृतभारती श्री जयप्रकाश गौतम ने की। बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकात्मता को और अधिक दृढ़ करने, संस्कृतभारती के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संस्कृत के पुनर्जागरण को राष्ट्रीय चेतना का अभिन्न अंग बनाने हेतु सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!