ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक संस्कृतभारती अवध प्रान्त द्वारा बनाई गई अगले तीन माह की कार्ययोजना एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डल के सदस्यों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों की समीक्षा की, दिया दिशा-निर्देश महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लखनऊ की धरती पर सफल आयोजन, सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक संस्कृतभारती अवध प्रान्त द्वारा बनाई गई अगले तीन माह की कार्ययोजना एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डल के सदस्यों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों की समीक्षा की, दिया दिशा-निर्देश महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लखनऊ की धरती पर सफल आयोजन,
Uncategorized English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन

D

Dainik India News

24 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन

उदय राज, दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल, उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना और प्रधानाध्यापक श्री अरुणेश वैश्य के मार्गदर्शन में इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से वन संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने वन संरक्षण से संबंधित नारे और जागरूकता संदेशों के साथ प्रभात फेरी निकाली, जिससे विद्यालय परिसर और आस-पास का वातावरण गूंज उठा।

प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वन महोत्सव सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1 से 7 जुलाई के बीच मनाया जाने वाला यह सप्ताह पेड़ों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर देता है। वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी द्वारा की गई थी, और यह भारत में वनरोपण के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना ने बच्चों को बताया कि जुलाई माह का मौसम पेड़ों के विकास के लिए उपयुक्त होता है। पेड़ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें फल, औषधि और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। प्रधानाध्यापक श्री अरुणेश वैश्य ने वन महोत्सव का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनों को उगाने और बचाने के महत्व को फैलाना और वनों की कटाई के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी और वृक्षारोपण में भाग लिया तथा वनों को संरक्षित रखने की शपथ ली।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!