ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 76 गिरफ्तार, जस्ट डायल के माध्यम से हुआ था प्रचार हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण जयंती अटल रन का आयोजन संपन्न सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 76 गिरफ्तार, जस्ट डायल के माध्यम से हुआ था प्रचार हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता
उत्तर प्रदेश सरकार English

पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन 

D

Dainik India News

17 views
पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन 

लखनऊ में आयोजित हुआ राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षगणों का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन 

प्रदेश ने स्थापित किया है भर्तियों में पारदर्शिता का मॉडल : यूपी लोकसेवा आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेत 

सीएम योगी के नेतृत्व में बीते 6 साल में भर्तियों को लेकर नहीं हुआ एक भी विवाद : श्रीनेत

पुलिस मुख्यालय के सिग्नेचर बिल्डिंग में शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित हुआ क्लोज बिजनेस सेशन 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। राज्यों के लोक सेवा आयोग अध्यक्षों का 24वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह जहां राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया वहीं इसके उपरांत तीन दौर में क्लोज बिजनेस सेशन का आयेाजन हुआ। यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने बताया कि देश के 23 राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यगण यहां आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। हमारा प्रयास है कि देश में राज्य लोक सेवा आयोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शुचितापूर्ण और पारदर्शीढंग से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं। 

उन्होंने कहा कि बीते 6 साल में यूपी ने राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए पारदर्शी, निष्पक्ष, बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार रहित ढंग से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया है। सीएम योगी के नेतृत्व में जिस तरह पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का आयोजन और नियुक्तियां हुई हैं वो आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। यूपी का भर्ती मॉडल आज देशभर में पसंद किया जा रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे सभी प्रदेशों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ हम इस बात को लेकर मंथन कर रहे हैं कि कैसे अलग अलग राज्यों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ कंडक्ट कराया जा सकता है। जिस भी प्रदेश में कोई अच्छी पहल हो रही है, हम सब मिलकर उसपर चर्चा कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे देशभर के राज्य लोक सेवा आयोग के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत किया जा सकता है, ताकि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से नौकरियां उपलब्ध हो सकें। 

शनिवार को उद्घाटन सत्र के दौरान तीन क्लोज बिजनेस सेशन का आयोजन हुआ। वहीं रविवार को विदाई सत्र में भी सभी राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षगण और सदस्य मंथन करेंगे। रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!