ब्रेकिंग न्यूज़
पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? |
हाइलाइट न्यूज़
सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर हुआ राजधानी रही औवल त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, ब्रह्मवादिनी बहनों की वंदनापूर्ण विदाई युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मोटो जीपी भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार  सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर हुआ राजधानी रही औवल त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, ब्रह्मवादिनी बहनों की वंदनापूर्ण विदाई युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मोटो जीपी भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार 
उत्तर प्रदेश सरकार English

पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

D

Dainik India News

5147 views
पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद मीडिया कैमरों से मुंह छिपाता रहा आरोपी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ। मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्रकार को धमकी देने और जानलेवा हमले का प्रयास करने वाले प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक सचिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार की है, जब पत्रिका न्यूज के संवाददाता अभिषेक सिंह को कवरेज के दौरान रास्ते में घेरकर आरोपी ने उनका नाम पूछा और फिर धमकी देते हुए हमला करने की कोशिश की।

पत्रकार अभिषेक सिंह ने घटना के दौरान सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल से आरोपी की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। साथ ही, उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

पहचान उजागर होने के बाद आरोपी सचिन यादव ने खुद को बचाने के लिए उल्टा पत्रकार पर ही पीछा करने का आरोप लगाकर विभिन्न जगहों पर आवेदन देना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखा कि आरोपी ही पत्रकार का पीछा कर रहा था।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान वह मीडिया के कैमरों से मुंह छिपाने की कोशिश करता रहा।

पुरानी रंजिश का नतीजा थी धमकी

सितंबर 2024 में आरोपी के स्कूल चंद्र शंकर पब्लिक स्कूल, हलधरपुर की वैन का फिटनेस फेल होने के बावजूद उसे चलाया जा रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन गड्ढे में पलट गया था, जिससे कई बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिससे नाराज होकर सचिन यादव पत्रकार अभिषेक सिंह से रंजिश रखने लगा था।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी थी। ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पत्रकार संगठनों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!