ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ कैम्प आज से एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ कैम्प आज से एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Uncategorized English

धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न

D

Dainik India News

20 views
धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़, 6 अगस्त 2024, लखनऊ। भारतवर्ष के दिव्य भगवद्गीता स्वरूप, विश्ववन्द्य धर्म सम्राट पूज्यपाद स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर, लालकुआं, लखनऊ में सैकड़ों बटुकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष संस्कृतभारती न्यास व सम्पर्क प्रमुख अवध प्रांत, तथा विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत पार्थिव रूद्राभिषेक से हुई, जो वैचारिक गोष्ठी और पुष्पांजलि के साथ समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म सम्राट पूज्यपाद श्री करपात्री जी का शरीर जलसमाधि ले चुका है, किंतु सूक्ष्म शरीर रूप में वह सदैव हम सब पर कृपा और आशीर्वाद बनाए हुए हैं। आज समस्त पूजा, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों में समापन घोष "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो, गौ हत्या बंद हो" के सूत्रधार करपात्री जी महाराज ही थे। सनातन धर्म को राजनैतिक मंच देने के लिए उन्होंने अखिल भारतीय रामराज्य परिषद का निर्माण कर सनातन राष्ट्र की कल्पना को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे दिव्य संत समाज को सद्मार्ग प्रशस्त करते रहे।

मुख्य अतिथि ने सप्तऋषि मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महान संत को शत-शत नमन सहित विनम्र पुष्पार्चन करने का अवसर मिला।

विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र नाथ मिश्र ने चन्द्रमा की कलाओं से जीवन की गति और करपात्री जी महाराज के जीवन परिचय व कार्यों से सभी को आलोकित किया। अंत में समस्त अतिथियों, आचार्यों और बटुकों ने सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की। आचार्य शंकर ने सभी उपस्थित आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!