ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी  सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे “बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी  सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे “बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल
मध्य प्रदेश English

दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है:मोदी

D

Dainik India News

27 views
दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है:मोदी

बीकानेर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा – अब न ट्रेड होगा, न टॉक, सिर्फ POK की होगी

  • ऑपरेशन 'सिंदूर' को बताया भारत का नया रुद्र रूप
  • कहा – बहनों के सिंदूर के दुश्मनों को किया गया मिट्टी में दफन
  • पाकिस्तान को अब न पानी मिलेगा, न बातचीत
  • पहलगाम हमले की पीड़ा को याद कर बोले – देश ने बदला लिया, प्रण निभाया

बीकानेर, पलाना | विशेष संवाददाता दैनिक इंडिया न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर जिले के पलाना में आयोजित जनसभा में एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत अब बदल चुका है और जो बहनों की मांग का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने हाल में हुए ऑपरेशन 'सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत का नया रुद्र रूप है और इसका परिणाम पूरी दुनिया ने देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा,

“हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को हमने मिट्टी में मिला दिया है। जो हिन्दुस्तान का लहू बहाते थे, आज उनके हर कतरे का हिसाब चुकाया जा रहा है। यह नया भारत है, जो न भूलता है और न माफ करता है।”

उन्होंने दो टूक कहा कि अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। अगर बात होगी, तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की ही होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान को अब भारत के हिस्से का पानी नहीं मिलेगा, और हर आतंकी हमले की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी – वह कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों चुकाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते वर्षों की आतंकी घटनाओं को याद करते हुए कहा कि

“पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछ कर गोलियां चलाई थीं। बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा गया था। 140 निर्दोषों की जान चली गई थी। उस समय देशवासियों ने एक संकल्प लिया था – आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे। और आज, भारत की सेना के शौर्य ने उस संकल्प को निभा कर दिखा दिया है।”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी और हमारी सेनाओं ने मिलकर एक ऐसा रणनीतिक चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटनों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि दोनों सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि

“आज का यह कार्यक्रम भारत के तेज़ विकास का प्रतीक है। एक-एक कोना मजबूत होगा, तभी समृद्ध भारत बनेगा।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का यह संकल्प अब अटल है और कोई भी ताकत इसे डिगा नहीं सकती। अंत में उन्होंने फिर दोहराया –

“अब न ट्रेड होगा, न टॉक – सिर्फ और सिर्फ POK की बात होगी।”

यह भाषण न केवल पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देता है, बल्कि देशवासियों के मन में गर्व, संकल्प और आत्मविश्वास की भावना भी प्रकट करता है। ऑपरेशन 'सिंदूर' को भारत के आत्म-सम्मान का प्रतीक बताया गया, जिसमें राष्ट्र की हर बेटी, हर सैनिक और हर नागरिक की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!