ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान डॉ वीके श्रीवास्तव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण 100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार यूपी में कोई भी अपराधी  स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर मारा गया: मुख्यमंत्री अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान डॉ वीके श्रीवास्तव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण 100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार यूपी में कोई भी अपराधी  स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर मारा गया: मुख्यमंत्री अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी 
उत्तर प्रदेश सरकार English

दिल्ली विजय: भाजपा की नीतियों पर सहमति – डॉ. हर्षवर्धन

D

Dainik India News

6037 views
दिल्ली विजय: भाजपा की नीतियों पर सहमति – डॉ. हर्षवर्धन

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई प्रेषित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने भाजपा की नीति और नीयत पर दिल्ली की जनता के प्रचंड समर्थन की सराहना करते हुए मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जनादेश के साथ सरकार की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, किए गए वादों को पूरा करने और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को पहले दिन से ही सक्रिय होना होगा।

डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों को जनता ने सिरे से नकार दिया है और दिल्ली में डबल इंजन सरकार को समर्थन देकर अपने मंतव्य को स्पष्ट कर दिया है। इस पर सहमति जताते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने नवगठित सरकार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से शुद्ध पेयजल, सड़क निर्माण, कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने पर भी बल दिया।

इस भेंट के दौरान बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, नोएडा के निदेशक डॉ. ए.के. सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी डॉ. हर्षवर्धन को दी। साथ ही, उन्होंने बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दिल्ली की जनता के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति सम्मान और साधुवाद ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!