ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा यूपी संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या में 19–20 जनवरी को भव्य ध्रुपद समारोह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा यूपी संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या में 19–20 जनवरी को भव्य ध्रुपद समारोह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी

D

Dainik India News

5473 views
जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एमओयू करने वाले निवेशकों से संबंधित विभागों के अधिकारी कर रहे सम्पर्क

निवेश को धरातल पर उतारने में दूर की जाएंगी समस्याएं

जीआईएस में पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर था गोरखपुर

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की ही तरह सितंबर में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में भी गोरखपुर की शानदार भागीदारी सुनिश्चित कराने की तैयारी चल रही है। जीआईएस में गोरखपुर निवेश प्रस्ताव (एमओयू) हासिल करने में पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर था। प्रयास किया जा रहा है कि जीबीसी में भी शीर्ष पंक्ति की रैंकिंग बरकरार रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर समेत पूरे मंडल को मिले निवेश प्रस्तावों में से अधिकाधिक को धरातल पर उतारने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा जल्द ही मंडलायुक्त द्वारा की जाएगी। 

बीते करीब छह सालों में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और 'इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी' से उत्तर प्रदेश में देश-दुनिया के निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसका फायदा सिर्फ एनसीआर तक सीमित नहीं है बल्कि गोरखपुर जैसे पूर्वांचल के जिलों के प्रति भी निवेशक आकर्षित हुए हैं। बेहतरीन रोड और एयर कनेक्टिविटी की सुविधा तथा उद्यमियों की मांग के अनुरूप पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के चलते समूचा गोरखपुर, खासकर गीडा पहले से निवेशकों की पसंद बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 10 से 12 फरवरी तक हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू हुए। जबकि अद्यतन 308 एमओयू के जरिये निवेश का आकंड़ा 178326.40 रुपये हो चुका है। इसके धरातल पर उतरने से दो लाख लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। निवेश जुटाने के मामले में प्रदेश के सभी 75 जिलों में पूर्वांचल को लीड करते हुए गोरखपुर ओवरऑल गौरवपूर्ण चौथे पायदान पर रहा। गोरखपुर का नम्बर गौतमबुद्ध नगर (प्रथम), आगरा (द्वितीय) और लखनऊ (तृतीय) के बाद है। निवेश जुटाने में गोरखपुर जनपद गाजियाबाद, कानपुर और मुरादाबाद से भी आगे रहा है। जीआईएस की खास बात यह भी थी कि गोरखपुर को पहली बार कुछ नए सेक्टर में निवेश प्रस्ताव मिले। यहां हरित और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश होने जा रहा है। ग्रीन अमोनिया प्लांट स्थापित करने के लिए मेसर्स अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 22500 करोड़ रुपये का एमओयू किया गया है। जबकि सोलर एनर्जी पार्क की स्थापना के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप ने 1772 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए रुद्रा गैस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 200 करोड़ रुपये के निवेश हेतु एमओयू किया गया।

सितंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अधिक से अधिक निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन की तरफ से विभागवार जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है। इसे लेकर गीडा, उद्योग विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी एमओयू करने वाले निवेशकों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर अनिल ढींगरा जल्द ही गोरखपुर समेत पूरे मंडल में विभागवार मिले एमओयू और उसके अनुरूप अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करने जा रहे हैं। 

गोरखपुर मंडल में निवेश प्रस्ताव

जनपद     एमओयू  प्रस्तावित निवेश  रोजगार

गोरखपुर  381     178326.40    204866

देवरिया   304       2096.39      6603

कुशीनगर  218      2458.67     22452

महराजगंज 192     2258.15    11942

(नोट : प्रस्तावित निवेश की राशि करोड़ रुपये में है)

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!