ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी भीषण आग, आसमान में दूर तक दिखा धुएं का दिखा अम्बार दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण आशीष मिश्र समेत चार आरोपितों की दोबारा पुलिस रिमांड रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी भीषण आग, आसमान में दूर तक दिखा धुएं का दिखा अम्बार दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण आशीष मिश्र समेत चार आरोपितों की दोबारा पुलिस रिमांड
लेख / शोध English

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

D

Dainik India News

22 views
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

356 मऊ विधानसभा निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां जारी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ । जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में 356 मऊ विधानसभा उप-निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर) एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा फार्म-6, 7 एवं 8 सही ढंग से भरवाए जाएं, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने में बीएलओ को सहयोग प्रदान किया जाए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 356 मऊ सीट रिक्त होने के कारण सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एवं दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 02 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 तक रहेगी। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर 2025 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदेय स्थल 1772 हैं और बीएलओ की संख्या भी उतनी ही है, जबकि सुपरवाइजरों की संख्या 179 है। जनपद में कुल मतदाता 17,28,223 हैं, जिनमें पुरुष 9,11,630, महिला 8,16,538 और थर्ड जेंडर 55 मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 11,329 है (पुरुष 7009 एवं महिला 4320)। इसके अतिरिक्त सर्विस मतदाताओं की संख्या 4600 है, जिनमें पुरुष 4465 एवं महिला 135 हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 356 मऊ में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 493 है। 1200 मतदाताओं के आधार पर संभाजन किए जाने की स्थिति में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 508 होगी। इसमें 67 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है, जबकि 15 नए मतदेय स्थल जोड़े गए हैं।

उप जिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदेय स्थलों के संभाजन की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि समय से बीएलओ को सूची प्रदान की जा सके।

बैठक में संतोष गौतम (बहुजन समाज पार्टी), वीरेंद्र कुमार (सीपीआई), सचिंद्र सिंह (भारतीय जनता पार्टी), रामकरण यादव (कांग्रेस पार्टी), अवधेश मौर्य (आम आदमी पार्टी), रामधनी चौहान (समाजवादी पार्टी), भागवत दिन (वरिष्ठ लिपिक), अरविंद राय (वरिष्ठ लिपिक, निर्वाचन) सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!