ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत PM मोदी ने दी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को मंजूरी, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया समर्थन राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी 99 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट पर डीएम का सख्त पहरा : मऊ के निर्माणाधीन 4-लेन रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत PM मोदी ने दी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को मंजूरी, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया समर्थन राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी 99 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट पर डीएम का सख्त पहरा : मऊ के निर्माणाधीन 4-लेन रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5618 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

सिंचाई विभाग की अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सिंचाई एवम् विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा कुल 7 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें 4 पूर्ण हो चुकी हैं। शेष तीन पर कार्य अभी प्रगति पर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि घाघरा नदी के दाएं तट पर स्थित हाहा नाला रिंग बांध के सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य, घाघरा नदी के दाएं तट पर ही स्थित दोहरीघाट मुक्तिधाम के मध्य स्टोन बोल्डर टीथ कटर एवं आर.सी.सी.पर्क्युपान कटर के निर्माण कार्य, सरयूं(घाघरा)नदी के दाएं तट पर स्थित महुला गढ़वल बांध के अंतिम छोर से दोहरीघाट (मुक्तिधाम) के मध्य कटाव निरोधक कार्य एवम् घाघरा नदी के दाएं तट पर स्थित बीबीपुर बेलौली बांध के सुदृढ़ीकरण कार्य की परियोजना शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि अपूर्ण 3 परियोजनाओं में टौंस नदी के बाएं तट पर स्थित हथिनी बांध के सुदृढ़ीकरण तथा लांचिंग एवं स्लोप पिचिंग का कार्य 51%, चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप नहर प्रणाली के मुख्य नहर एवं राजवाहो पर निर्मित पैदल पुल की जगह बी.आर.बी. निर्माण कार्य 27%,एवम् घाघरा नदी के दाएं चिवटीडाड रिंग तटबंध पर निर्मित स्पर के पुनर्स्थापना का 85% कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर इसे यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिए।
विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से जनपद में विद्युत व्यवस्था के सुधार हेतु प्रयास, राजस्व वसूली, उपभोक्ताओं को कॉलिंग, नेवर पेड उपभोक्ताओं की संख्या, बिलिंग की स्थिति, ट्रांसफार्मर डैमेजआदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने इस संबंध में गत माह में की गई कार्यवाहीयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली।
राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान माह अगस्त में खंड द्वितीय में सबसे खराब प्रदर्शन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता द्वितीय को और अधिक प्रयास कर राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बिलिंग एफिशिएंसी की प्रगति की चर्चा के के दौरान भी लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम प्रगति खंड 2 में ही पाई गई।बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया की जनपद में कुल 28831 नेवर पेड उपभोक्ता है, जिनके संबंध में तेजी से उचित कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में इस वर्ष अब तक कुल खराब एवं जले ट्रांसफार्मरों के बारे में भी जानकारी ली। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि 16 अगस्त से 12 सितंबर तक कुल 58141 उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराए जाने हेतु कॉलिंग की गई।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता एवं समस्त अधिशासी अभियंताओ को नियमित रूप से बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं से कॉल पर बात कर, बकाया जमा कराने एवं निचले स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा। साथ ही कर्मचारियों के खराब प्रदर्शन पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को जे. ई. स्तर पर की जाने वाली सारी कार्यवाहीयों का डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने छापेमारी एवं डोर टू डोर कांबिंग कार्यों को बढ़ाकर,दिए गए लक्ष्य के अनुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता आनंद पांडे, अधिशासी अभियंता प्रथम अभिनव तिवारी, अधिशासी अभियंता द्वितीय गुलाब, अधिशासी अभियंता घोसी संजय राय एवम् अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!