ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व स्मार्ट लाइब्रेरी कक्ष का किया उद्घाटन सख्ती:नर्सिंग/पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: मुख्यमंत्री अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई (IGRS) व ‘1076 सी0एम0 हेल्पलाइन’ के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की, बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व स्मार्ट लाइब्रेरी कक्ष का किया उद्घाटन सख्ती:नर्सिंग/पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: मुख्यमंत्री अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई (IGRS) व ‘1076 सी0एम0 हेल्पलाइन’ के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की, बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5154 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

चकबंदी कार्यों को मानक के अनुसार यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ।जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अगस्त माह में अब तक हुई कार्यवाहीयों की जानकारी लेते हुए चकबंदी प्रक्रिया के अधीन लंबित ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने धारा 23,24, 27, एवम् 52 के तहत अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने ग्राम तालरतोय, रैकवाडीह, खानपुर, धर्मपुर बिशनपुर,व रकौली में चक निर्माण का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम सद्दोपुर, नुरुलाहपुर, सिया बस्ती, व दुबारी में और अधिक प्रयास कर धारा 52 की कार्रवाई यथा शीघ्र पूर्ण करने को कहा।चकबंदी प्रक्रिया को लेकर जिन ग्रामों में ग्राम वासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है, वहां पर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं एस.ओ.सी. को एक साथ मिलकर ग्राम वासियों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी श्री अशफाक अहमद को मानक के अनुसार वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिन ग्राम सभाओं में चकबंदी कार्य चल रहे हैं, उसे मानक के अनुसार यथाशीघ्र पूर्ण करने , जिन गांवों में कब्जा परिवर्तन नहीं हुआ है, उसमें समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर कब्जा दिलाने एवं जिनमे कब्जा परिवर्तन कराया जा चुका है, उसमें मुकदमों को शीघ्र समाप्त कर धारा 52 को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने धारा 23, 24, 27 एवं 52 का चकबंदी निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार समय से कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार कर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे आम जनमानस को चकबंदी का समुचित लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान डी.डी.सी. मधुसूदन दूबे,एस.ओ.सी. गोरखनाथ एवं सभी चकबंदी अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!