ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
थाना पूरामुफ्ती व एसओजी नगर की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध असलहे व कारतूस बरामद UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दीपावली में आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे ODOP के तोहफे पीएम नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को आएंगे लखनऊ थाना पूरामुफ्ती व एसओजी नगर की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध असलहे व कारतूस बरामद UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दीपावली में आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे ODOP के तोहफे पीएम नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को आएंगे लखनऊ
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न ,

D

Dainik India News

6880 views
जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न ,

50% से अधिक आबादी वाले अनुसूचित जाति के ग्रामों को मिलेगा इस योजना से लाभ

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना ऐसी ग्राम पंचायतों में लागू की जानी है, जहां पर 50% से अधिक आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि 2011 के जनगणना के अनुसार जनपद के कुल 671 ग्राम पंचायतों में से 164 ग्राम पंचायतें ऐसी है, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप कुल 119 ग्राम पंचायतों का चयन करना है ,जहां पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्रामीण योजना को खंडश: लागू किया जाना है। अभी तक 20 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनकी कार्ययोजना जनपद स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित की जानी है। जिलाधिकारी ने सर्वे पूर्ण हुए 20 ग्राम पंचायतों हेतु तैयार कार्य योजना की जानकारी लेते हुए इन सभी ग्राम पंचायतों में पुन: हाउसहोल्ड सर्वे कराकर कार्य योजना समिति द्वारा अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। उन्होंने उपस्थित समस्त खंड विकास अधिकारियों को चयनित ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्यों को विशेष रूप से चिन्हित करने के निर्देश दिए, जो कार्य केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संतृप्त ना हुए हो, अथवा जिन कार्यों की पूर्ति वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना से नहीं हो सकती है। जिलाधिकारी ने चयनित ग्राम पंचायतो की विस्तृत, वास्तविक एवम् व्यवहारिक रूप-रेखा तैयार करने को कहा, जिससे इस योजना के अंतर्गत गैप फिलिंग फंड से उस ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का संपादन किया जा सके। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को यथाशीघ्र समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, उप निदेशक कृषि एस.पी. श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!