ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश On World Homeopathy Day, Dr. Pradeep Kumar Dwivedi said that there is no future without health. यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी जोधपुर मे प्रारम्भ - जे पी सिंह गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह नोडल अधिकारी द्वारा किसानों के धान क्रय करने के दिए निर्देश चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश On World Homeopathy Day, Dr. Pradeep Kumar Dwivedi said that there is no future without health. यूपी में स्वदेशी अर्थव्यवस्था का नया खाका! उद्यमिता आयोग से स्वदेशी मेले तक, सरकार के सामने 5 बड़े प्रस्ताव संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी जोधपुर मे प्रारम्भ - जे पी सिंह गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह नोडल अधिकारी द्वारा किसानों के धान क्रय करने के दिए निर्देश
Uncategorized English

जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका

D

Dainik India News

5670 views
जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ ।देशभर में हजारों छोटे और मध्यम व्यवसायी जस्ट डायल के जरिए अपने बिजनेस को बढ़ाने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई घटनाओं से यह स्पष्ट हो रहा है कि जस्ट डायल एक सुनियोजित धोखाधड़ी के माध्यम से व्यापारियों को फंसा रहा है।

शुरुआत में मिलता है बिजनेस, बाद में होती है परेशानियां

शुरुआत में जब कोई व्यापारी जस्ट डायल का पैकेज लेता है, तो उन्हें कुछ समय के लिए अच्छी लीड्स मिलती हैं। यह उनके व्यापार में इजाफा करने का एक बड़ा वादा बनता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, लीड्स कम हो जाती हैं। जब व्यापारी जस्ट डायल से बार-बार लीड्स की मांग करते हैं, तो उन्हें तरह-तरह के बहाने सुनने को मिलते हैं।

जस्ट डायल की डॉक्यूमेंटेशन की जालसाजी

जब व्यापारियों द्वारा बार-बार शिकायत की जाती है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है, तो जस्ट डायल एक नई चाल चलता है। वह व्यापारी से अत्यधिक डॉक्यूमेंटेशन की मांग करता है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। धीरे-धीरे व्यापारी खुद थक जाते हैं और पीछे हटने पर मजबूर हो जाते हैं। जस्ट डायल का मकसद होता है व्यापारियों को इतना परेशान करना कि वे अपनी सदस्यता छोड़ दें, लेकिन पैसा लगातार काटते रहना।

कई व्यवसाय प्रभावित

यह समस्या केवल एक दो क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। चाहे ड्राइविंग स्कूल हो, मसाज पार्लर, होटल, वर्कशॉप, हॉस्पिटल, या क्लीनिक, हर तरह के व्यवसाय जस्ट डायल के इस जाल में फंसे हुए हैं। शुरुआत में अच्छा बिजनेस देने का दावा करने वाला जस्ट डायल बाद में न केवल लीड्स देना बंद कर देता है, बल्कि व्यापारियों को बेवजह के प्रोसेस में उलझाकर उनका पैसा भी खा जाता है।

व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत

व्यापारियों को जस्ट डायल से जुड़ने से पहले सतर्क रहना चाहिए। अगर आप पहले से ही जस्ट डायल से जुड़े हैं और आपको इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो बेहतर होगा कि आप अपने पैसों और समय की बर्बादी रोकने के लिए सही कदम उठाएं।

समय आ गया है कि जस्ट डायल की इन गतिविधियों को बेनकाब किया जाए ताकि अन्य व्यापारियों को इस जाल से बचाया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!