ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्य सचिव के नेतृत्व में जनपद में कई जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का हुआ आयोजन नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय व्यक्तित्व के समग्र रूपान्तरण की समर्थ चैतन्य शक्ति हमारा ‘गुरु तत्व’ खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं मुख्य सचिव के नेतृत्व में जनपद में कई जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का हुआ आयोजन नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय व्यक्तित्व के समग्र रूपान्तरण की समर्थ चैतन्य शक्ति हमारा ‘गुरु तत्व’ खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
Uncategorized English

जनपद के सभी विधान सभाओं के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर 04 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन

D

Dainik India News

26 views

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) को आधार नम्बर से जोड़ने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान 01 अगस्त से गतिमान है । उक्त अभियान के अंतर्गत बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों से नियत फार्म-6बी पर आधार नम्बर प्राप्त किये जाने का कार्य किया जा रहा है। मतदाताओं को विशेष सुविधा देने के प्रयोजन से 04 सितम्बर (रविवार) को प्रत्येक मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। विशेष कैम्प दिवस के दिन मतदाता नियत प्रारूप 6बी पर अपने आधार नम्बर की सूचना भरकर वहां पर उपस्थित बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा सकते हैं । उक्त विशेष कैम्प दिवस पर समस्त बी०एल०ओ० अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी । अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित समस्त निर्वाचकों, मीडिया, सिविल सोसाइटी संगठन, सिविल डिफेन्स बालिण्टयर्स, युवा दल के साथ-साथ गैर राजनैतिक एन.जी.ओ., राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से अपील है कि वे आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार हो सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!