ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न कलश यात्रा: श्रद्धा का ज्वार, जिसने नगर-हृदय को बना दिया एक जीवंत तीर्थ Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh "डेंगू हटाना है, तो पेस्ट कंट्रोल अपनाना है!" 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न कलश यात्रा: श्रद्धा का ज्वार, जिसने नगर-हृदय को बना दिया एक जीवंत तीर्थ Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh "डेंगू हटाना है, तो पेस्ट कंट्रोल अपनाना है!" 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल
लेख / शोध English

छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज

D

Dainik India News

28 views
छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज

धर्मांतरण का गढ़ ध्वस्त: छांगुर बाबा की 12 करोड़ की कोठी पर चला कानून का हथौड़ा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,बलरामपुर ।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र स्थित मधपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छांगुर बाबा की 12 करोड़ रुपये की आलीशान कोठी को जमींदोज कर दिया। हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के आरोपों में घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की यह कोठी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी।

सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने पहले गैस कटर से कोठी के मुख्य गेट का ताला काटा और फिर परिसर में प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान आठ बुलडोजर तैनात किए गए। शुरुआत में तीन बुलडोजर लगाए गए थे, लेकिन विशाल कोठी गिराने में अधिक समय लगने के कारण पांच और बुलडोजर मंगवाए गए। पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में पांच थानों की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। यह पूरा परिसर लगभग 11 बीघे में फैला था, जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण भी कराया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े थे।

इस कोठी का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन ने यह कोठी अपनी सहयोगी नीतू नवीन रोहरा उर्फ नसरीन के नाम पर बनवाई थी। रात में ही जलालुद्दीन के परिवार और उसके करीबी लोग कोठी खाली कर भाग चुके थे। प्रशासन ने सोमवार देर शाम तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में कोठी पर तीन नोटिस चस्पा किए थे। इन नोटिसों में कहा गया था कि सात दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लिया जाए अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। यह आदेश तहसीलदार उत्तरौला न्यायिक ने 15 मई 2025 को पारित किया था, जिसके अनुपालन में 17 मई, 26 मई और छह जून को नोटिस जारी किए गए थे।

इस मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी पत्नी नीतू नवीन रोहरा उर्फ नसरीन सहित कई अन्य को अवैध मतांतरण और विदेशी फंडिंग के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, सौहार्द और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उदाहरण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि जलालुद्दीन की गतिविधियां सिर्फ समाज विरोधी ही नहीं बल्कि देश विरोधी भी हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त करेगी और उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

बलरामपुर की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो धर्म परिवर्तन जैसे षड्यंत्र रचकर समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं। सरकार का संदेश साफ है – चाहे कोई भी हो, यदि कानून तोड़कर राष्ट्र और समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसकी संपत्ति और प्रतिष्ठा दोनों को जमींदोज कर दिया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!