ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-डॉ मनू दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- <em>24 अप्रैल 2023 को लखनऊ महानगर विस्तार में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन-जेपी सिंह</em> Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-डॉ मनू दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- <em>24 अप्रैल 2023 को लखनऊ महानगर विस्तार में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन-जेपी सिंह</em>
Uncategorized English

छ:दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

D

Dainik India News

23 views
छ:दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर 6 दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया। उद्घाटन मैच बेल्थरा रोड बलिया एवं गोंडा की टीमों के बीच खेला गया। 90 मिनट तक चले इस कड़े संघर्ष में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रही। अंत में दोनों टीमों को 5-5 पेनल्टी किक दिए गए। जिसमें एक बार फिर मुकाबला बराबरी पर रहा। अंत में बाजी गोंडा की टीम के हाथ रही और उसने छठे पेनल्टी किक को गोल में तब्दील कर दिया। जबकि बेल्थरा रोड की टीम गोल करने से चूक गई। इस प्रकार गोण्डा की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव उर्फ़ करैली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एंव टास कर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी क्रिकेट के प्रति आकर्षित हो रही है। फुटबॉल को लेकर हमारी युवा पीढ़ी की रूचि कम होती जा रही है। ऐसे में इस आयोजन से युवाओं में फुटबॉल को लेकर आकर्षण बढ़ेगा।
प्रतियोगिता के आयोजक वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक एंव पूर्व ब्लॉक प्रमुख फतेहपुर मंडाव चंद्रमणि यादव का कहना था कि इस आयोजन का उद्देश्य आज के युवा वर्ग में फुटबॉल को लेकर नई जोश एंव उमंग पैदा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 6 दिनों तक क्षेत्रीय जनता को कई प्रदेश की टीमों के रोमांचक मुकाबलों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मैदान के चारों तरह फुटबॉल प्रेमियों की बड़ी भीड़ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती नजर आई।निर्णायक की भूमिका में तरुण प्रताप यादव, प्रभात मिश्रा, मारूफ अहमद एंव राजू कुमार ने अपने दायित्व का निर्वहन किया तो वहीं बृजेश यादव ने अपनी मधुर कमेंट्री की मदद से दर्शकों को बांधे रखा।
इस दौरान ऋषि राम नरेश ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन विजय मल्ल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायण यादव, सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, डॉ नासिर अली, प्रधान दुबारी सपन कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!