ब्रेकिंग न्यूज़
जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र, ईवी टेक पार्क एवं ईवी निर्माण में कॉसिस ग्रुप करेगी ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र, ईवी टेक पार्क एवं ईवी निर्माण में कॉसिस ग्रुप करेगी ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy
उत्तर प्रदेश सरकार English

गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना

D

Dainik India News

5385 views
गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।उत्तर प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब काफिले के बीच में एक अन्य गाड़ी अचानक आ गई, जिससे काफिले की कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मंत्री को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मंत्री को तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है लेकिन उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी गई है।

मंत्री के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके समर्थकों और शिक्षकों में चिंता का माहौल है। प्रदेश भर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, “शिक्षा मंत्री गुलाब देवी नारी शक्ति की प्रेरणा हैं। उनके एक्सीडेंट की खबर से मन व्यथित है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्व की भांति समाज और शिक्षा जगत का मार्गदर्शन करें। उनके भीतर अदम्य साहस है, जल्द ही वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर सेवा कार्य में लगेंगी।”

फिलहाल पुलिस ने सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अचानक दूसरी गाड़ी के काफिले में घुस जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रश्न खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!