ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, • 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज • जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल • "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार • शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की बूथवार घेराबंदी, लखनऊ महानगर में संगठन सक्रिय • पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती संदेश:हृदय नारायण दीक्षित: • गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, CM योगी ने सुनीं फरियादें , अधिकारियों को मौके पर दिए सख्त आदेश • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, • 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का प्रमोशन लखनऊ में, कन्हैयालाल का परिवार भी रहा मौजूद, 11 जुलाई को होगी रिलीज • जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल • "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार • शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की बूथवार घेराबंदी, लखनऊ महानगर में संगठन सक्रिय • पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती संदेश:हृदय नारायण दीक्षित: • गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, CM योगी ने सुनीं फरियादें , अधिकारियों को मौके पर दिए सख्त आदेश •
Uncategorized English

कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल

D

Dainik India News

• 8667 views
कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल

जीआरपी पिकेट के पीछे लग रहे हजारों के दांव, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के सबसे व्यस्त कैंट रेलवे जंक्शन के ठीक सामने स्थित पार्किंग में खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। हैरत की बात यह है कि यह अवैध खेल जीआरपी पुलिस पिकेट के ठीक पीछे संचालित हो रहा है। जुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार संचालकों को संरक्षण किसके बल पर मिल रहा है।

सूत्रों की मानें तो कैंट स्टेशन के अलावा सिगरा, लंका, लहरतारा और शिवपुर जैसे इलाकों से रोजाना बड़ी संख्या में जुआड़ी यहां जुटते हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ स्थायी चालक इन जुआरियों को समूह बनाकर खेलने की सुविधा मुहैया कराते हैं। प्रतिदिन लाखों रुपये के दांव लगाए जाने का अनुमान है।

सड़क किनारे और पार्किंग के बीचोबीच खुलेआम चल रहे इस अवैध खेल ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस धंधे से स्थानीय स्तर पर पुलिस की भी मोटी कमाई होती है, जिसके चलते जुआरियों के हौसले बुलंद हैं।

गौरतलब है कि एक ओर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एसओजी टीम अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कैंट स्टेशन के सामने इस तरह का बेखौफ जुआ संचालन पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

इस बाबत जब जीआरपी थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!