ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण लोक सभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 विधान सभा में ई-विधान व्यवस्था एवं 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया भारतेंदु नाट्य अकादमी में संस्कृत नाट्य स्पर्धा का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन <em>कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी CM ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों को किया सम्मानित</em> जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण लोक सभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 विधान सभा में ई-विधान व्यवस्था एवं 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया भारतेंदु नाट्य अकादमी में संस्कृत नाट्य स्पर्धा का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन <em>कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी CM ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों को किया सम्मानित</em> जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
Uncategorized English

काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी

D

Dainik India News

18 views
काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी

अभियोजन शाखा और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के साथ की जनसुनवाई

सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति अपराध समाप्त करना है सपना: काजल यादव

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,मऊ, 14 अक्टूबर: मऊ जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 और "वूमेन एंड चिल्ड्रन फर्स्ट" कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने एक अनोखी पहल करते हुए काजल यादव, जो कि एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, को एक दिन के लिए मऊ का जिलाधिकारी नामित किया।

नामित जिलाधिकारी काजल यादव ने जिला कार्यालय में जनसुनवाई की और संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अभियोजन शाखा और महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की। अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान उन्हें बताया गया कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार के मामलों में इस माह कई दोषियों को सजा दिलाई गई है।

काजल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने अभियोजन विभाग से कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

महिला कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5 में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, और स्पॉन्सरशिप योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), और 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए हेल्पलाइन) के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने काजल यादव को हर संभव सहयोग प्रदान किया। उन्होंने काजल को योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराया, जिससे जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

मीडिया से बातचीत में काजल ने अपने भविष्य के सपनों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को समाप्त करना है। काजल यादव 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और उनका समाज सेवा का सपना भी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनसुनवाई के लिए आए आम जन भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!