ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार मा० राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उनके 65वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, समाज की प्रगति के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य का विकास आवश्यक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का किया निरीक्षण गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार मा० राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उनके 65वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, समाज की प्रगति के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य का विकास आवश्यक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का किया निरीक्षण
Uncategorized English

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

D

Dainik India News

26 views
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लॉक मे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह व ग्राम प्रधान पहाड़ीपुर वकार अहमद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि मऊ के उत्तरी छोर पर सरयू तट के किनारे बसा फतहपुर मंडाव ब्लाक मे कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित नही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थापित किए जाने का प्रावधान है। इन विद्यालयों में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए आरक्षित होती है तथा शेष 25 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए होती हैं। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के कमल सागर ग्राम सभा में मानक के अनुरूप 10 बीघे से ऊपर जमीन उपलब्ध है।कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सार्थक बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्र की जरूरत है। ग्राम प्रधान वकार अहमद ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय के माध्यम से गुणवत्ता युक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराया जाना है।जिसके तहत फतहपुर मंडाव ब्लाक मे भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाए। जिससे क्षेत्र की 10 वर्ष से ऊपर उम्र की बालिकाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!