ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश – “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें
उत्तर प्रदेश सरकार English

आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश

D

Dainik India News

16 views
आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के संयोजन में “आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी” का आयोजन ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. नीरज सिंह, चेयरमैन, फिक्की उत्तर प्रदेश ने भारत की आर्थिक यात्रा को 19वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक के परिवर्तन के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनना चाहिए।”

संगोष्ठी के दौरान सीएम युवा मिशन द्वारा विश्वविद्यालय के छात्रों — आयुष गुप्ता, अदिति सिंह, अज़मत अली, जशनदीप सिंह — को “आत्मनिर्भर भारत के ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में चयनित किया गया। इन छात्रों ने उत्कृष्ट सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता श्रीमती शिवानी, उप आयुक्त (उद्योग) एवं सीएम युवा मिशन, ने बताया कि “भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या युवा है, जिनमें से अधिकांश रोजगार की तलाश में हैं। हमें युवाओं को उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ाना होगा।” उन्होंने बताया कि सीएम युवा मिशन के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक युवाओं ने अपने स्टार्टअप शुरू किए हैं, और इस संख्या को शीघ्र ही 1.5 लाख तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र का समापन प्रो. सैयद हैदर अली, डीन एवं अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजय तनेजा, कुलपति ने की। इस अवसर पर अभियान संयोजक अभिषेक खरे, डा. नीरज शुक्ला, डा. मनीष कुमार, डा. जैबुन निसा एवं आफरीन फातिमा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!