ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़” उत्तर प्रदेश का बजट 2026–27: वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक रूपांतरण और विकसित भारत की संकल्पना का सुदृढ़ अधिष्ठान स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न समाजवादी छात्र-सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़” उत्तर प्रदेश का बजट 2026–27: वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक रूपांतरण और विकसित भारत की संकल्पना का सुदृढ़ अधिष्ठान स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न समाजवादी छात्र-सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था
ताज़ा खबर ब्रेकिंग English

“मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त”

D

Dainik India News

84 views
“मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त”

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।

जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि मानक विहीन वाहनों का पंजीयन एवं परमिट निरस्त किया जाएगा। एआरटीओ सुहैल अहमद के अनुसार, निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (UPISVMP) विकसित किया गया है, जिस पर सभी स्कूलों को ऑनबोर्ड कर उनके वाहनों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार जैसे अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रखकर निरीक्षण कार्य जारी रहा। जांच के दौरान स्कूली वाहनों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों—जैसे सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर तथा रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप—की गहन पड़ताल की गई।

निरीक्षण में जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके सुधार हेतु संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य होगी। रविवार को कुल 10 स्कूली वाहनों की जांच कर उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया, जबकि तीन वाहनों का फिटनेस परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किया गया।

इस अभियान में प्रधान सहायक महमूद अहमद, तारा सिंह चौहान, आनन्द कुमार सिंह एवं कनिष्ठ सहायक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा—नियमों का पालन ही अब संचालन की पहली शर्त है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!