ब्रेकिंग न्यूज़
पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? |
हाइलाइट न्यूज़
Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की समीक्षा बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की <em>ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर</em><em>द्वितीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन</em> संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की समीक्षा बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की <em>ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर</em><em>द्वितीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन</em> संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अपराध ब्रेकिंग English

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे छात्र, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

D

Dainik India News

33448 views

अलीगंज की घटना से दहला शहर, एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में रविवार को एक तीन मंजिला कोचिंग एवं लाइब्रेरी भवन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की भयावह लपटों और तेजी से फैलते धुएं ने कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद भवन में मौजूद छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। धुएं और आग से घिर जाने के कारण कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। घटना के दौरान चीख-पुकार और अफरा-तफरी का दृश्य देख स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने के समय भवन के भीतर कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक लोहे की ग्रिल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पाने तथा भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। बचाव दल लगातार हर मंजिल की तलाशी लेकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी था।

मुख्य बिंदु

◆ अलीगंज में तीन मंजिला कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में भीषण आग

◆ जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे कई छात्र

◆ एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन राहत कार्य में जुटे

◆ हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

◆ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

◆ आग लगने के कारणों की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट

वीडियो

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!