ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार मुंबई की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर, भगवा वर्चस्व का उदय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार मुंबई की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर, भगवा वर्चस्व का उदय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

D

Dainik India News

25 views
चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन, मऊ।मधुबन थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को एक महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने रविवार को सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को भी मौके से दबोच लिया गया।

Article image

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे मधुबन कस्बे में एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को भैरोपुर बंधे के पास संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नीतीश उर्फ मोनू यादव पुत्र मुसाफिर यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नीतीश उर्फ मोनू यादव थाना दोहरीघाट क्षेत्र के सोनबरसा बेलौली गांव का निवासी है, जबकि विशाल सोनकर महुआबारी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, दो अवैध 315 बोर के देशी तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव से गनशॉट इंजरी के साथ नीतीश उर्फ मोनू यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजीआई आजमगढ़ चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!