ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक चौधरी धर्मेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भारतीय जाट सभा ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘वैश्य-व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा आज, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरुआत निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक परम आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी के पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह हरदोई शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर परेड की सलामी ली गई एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक चौधरी धर्मेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भारतीय जाट सभा ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘वैश्य-व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा आज, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरुआत निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक परम आदरणीय श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी के पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह
Uncategorized English

C&AG ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में निभाई अहम भूमिका: लोकसभा अध्यक्ष

D

Dainik India News

5650 views
C&AG ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में निभाई अहम भूमिका: लोकसभा अध्यक्ष

तकनीक और नवाचार के साथ बदलते समय में भारत का C&AG विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है: लोकसभा अध्यक्ष

सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन मजबूत लोकतंत्र की नींव: लोकसभा अध्यक्ष

भारत की लेखापरीक्षा प्रणाली से सीखने के लिए विश्व के कई देश आ रहे हैं: लोकसभा अध्यक्ष

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली, 17 नवंबर 2024: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौथे ऑडिट दिवस के अवसर पर नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (C&AG) की देश में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि C&AG ने 161 वर्षों की समृद्ध विरासत के दौरान चुनौतियों के साथ अपने कार्यों में बदलाव और नवाचार कर अपनी विश्वसनीयता को सशक्त बनाया है।

श्री बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभावी लेखापरीक्षा प्रणालियाँ यह सुनिश्चित करती हैं कि सरकारी योजनाओं के लिए आवंटित निधियों का उपयोग कुशलतापूर्वक हो। उन्होंने कहा, "सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन मजबूत लोकतंत्र का आधार है, और C&AG इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि संसद सदस्य C&AG की रिपोर्ट पर गहन चर्चा करते हैं ताकि जनता के धन का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

भारत की लेखापरीक्षा प्रणाली पर विश्व की नज़र

लोकसभा अध्यक्ष ने C&AG को ASOSAI महासभा के सफल आयोजन और 2024-2027 के कार्यकाल के लिए ASOSAI की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह C&AG की वैश्विक स्तर पर उच्च विश्वसनीयता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों के अधिकारी भारत की लेखा परीक्षा प्रणाली का अध्ययन करने और उससे सीखने के लिए भारत आते हैं।

श्री बिरला ने यह भी कहा कि लोकसभा सचिवालय के प्राइड संस्थान ने 50 से अधिक देशों के अधिकारियों को भारत की लेखापरीक्षा प्रणालियों के अध्ययन के लिए प्रशिक्षित किया है।

लेखापरीक्षा के व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता

संसदीय समितियों, विशेष रूप से लोक लेखा समिति (PAC) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि इन समितियों में रिपोर्टों पर की जाने वाली चर्चा ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को मजबूत किया है। श्री बिरला ने PAC के अध्यक्ष के रूप में विपक्ष के वरिष्ठ सदस्य को नामित करने की परंपरा को भारतीय लोकतंत्र की ताकत बताते हुए सराहा।

उन्होंने कहा, "पहले लेखापरीक्षा को केवल आलोचना का माध्यम माना जाता था, लेकिन आज यह संस्थानों को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने का उपकरण बन गया है।" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लेखापरीक्षा से वित्तीय अनुशासन को प्रोत्साहन मिला है।

तकनीक और नवाचार के साथ भविष्य की तैयारी

श्री बिरला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य नई तकनीकों को अपनाकर C&AG ने अपनी प्रणालियों को सशक्त और प्रभावी बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में C&AG अन्य संस्थानों को दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए मार्गदर्शन देता रहेगा।

कार्यक्रम में C&AG के योगदान की सराहना करते हुए श्री बिरला ने कहा कि बदलते समय में C&AG तकनीक और नवाचारों के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक साबित हो रहा है।
इस अवसर पर C&AG गिरीश चंद्र मुर्मू, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही विभिन्न देशों के राजनयिकों और विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!