ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
देशबंधु चित्तरंजन दास को संसद में श्रद्धांजलि, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पुष्पांजलि अर्पित वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से सात दंपति साथ रहने को हुए राजी, चौसठ मामलों में सोलह का निस्तारण सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन चिन्मय मिशन आश्रम मे सम्पन्न हुई लोकभारती की मंगलमान बैठक - जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण देशबंधु चित्तरंजन दास को संसद में श्रद्धांजलि, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पुष्पांजलि अर्पित वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से सात दंपति साथ रहने को हुए राजी, चौसठ मामलों में सोलह का निस्तारण सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन चिन्मय मिशन आश्रम मे सम्पन्न हुई लोकभारती की मंगलमान बैठक - जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण
अन्य English

हर रविवार सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम में जुट रही भीड़

D

Dainik India News

56 views
हर रविवार सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम में जुट रही भीड़

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हर रविवार आयोजित होने वाले ‘सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अलीगंज स्थित महाराणा प्रताप पार्क, सेक्टर-क्यू में लगाए गए सेवा शिविर का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने फीता काटकर किया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है। सेवा शिविर इसका सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर कार्य करती है, और यह शिविर उसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने स्मरण कराया कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर खड़े होकर सेवा कार्य किए — जब अन्य दलों के कार्यकर्ता कहीं नहीं दिखे, तब संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं से आमजन को सशक्त बनाने का यह प्रयास समाज में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है।

पार्षद स्वदेश सिंह ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वोटर कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को दिलाया गया। दो सौ से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ऑनलाइन आवेदन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद स्वदेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश द्विवेदी और अनुराग साहू ने मौके पर बने आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को सौंपे।

आनन्द द्विवेदी ने अंत में कहा — “सेवा शिविर केवल योजनाओं का वितरण नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और सेवा भावना का विस्तार है। सेवा ही संगठन का मूल भाव है, और यही हमारी राजनीति की आत्मा है।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!