ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व: आस्था, अस्मिता और राष्ट्रचेतना का विराट उत्सव सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीएम ने दिया नए निर्देश CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश परम श्रद्धेय जितेंद्र प्रताप सिंह को जन्मदिन की मंगलकामनाएँ बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई , इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व: आस्था, अस्मिता और राष्ट्रचेतना का विराट उत्सव सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीएम ने दिया नए निर्देश CM yogi गोरखपुर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला में शामिल सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश परम श्रद्धेय जितेंद्र प्रताप सिंह को जन्मदिन की मंगलकामनाएँ बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई , इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बन रहा है भाजपा कार्यालय: धर्मपाल सिंह

D

Dainik India News

27 views
सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बन रहा है भाजपा कार्यालय: धर्मपाल सिंह

अटल जी और कल्याण सिंह जी को समर्पित 'अटल कल्याण सभागार' का भूमि पूजन सम्पन्न

संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक कदम: बृजेश पाठक

दैनिक इण्डिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय, कैसरबाग में प्रस्तावित 'अटल कल्याण सभागार' का भूमि पूजन और शिलान्यास बुधवार को विधिवत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह थे, जिनके कर कमलों से इस नव निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, अवनीश सिंह एवं रामचंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय एक मंदिर के समान: धर्मपाल सिंह

अपने संबोधन में धर्मपाल सिंह ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता-आधारित संगठन है और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए कार्यालय किसी पवित्र मंदिर से कम नहीं।" उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की पहचान है और यही गुण पार्टी के हर कार्य में परिलक्षित होते हैं।

उन्होंने लखनऊ महानगर संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ संगठनों में शामिल है और इसका निरंतर विस्तार व सशक्तिकरण हो रहा है। इसी क्रम में कार्यालय भवन का विस्तारीकरण किया जा रहा है ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

कार्यालय केवल भवन नहीं, विचारों का प्रतीक है: बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "भाजपा कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि यह पार्टी के विचार, संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक है।"

उन्होंने कहा कि लखनऊ महानगर में एक बहुप्रतीक्षित और अत्याधुनिक मीटिंग हॉल का निर्माण एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ता मिलेगी।

'अटल कल्याण सभागार' प्रेरणा स्रोतों को समर्पित: नीरज सिंह

वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि "कार्यालय किसी भी संस्था की रीढ़ होता है और 'अटल कल्याण सभागार' हमारे प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और कल्याण सिंह जी को समर्पित है।" उन्होंने कहा कि यह सभागार पार्टी अभियानों और आयोजनों को नियोजित रूप से संचालित करने का आधार बनेगा।

स्मृति चिह्न और आभार के साथ हुआ स्वागत

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभागार निर्माण में सहयोग कर रहे सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि यह निर्माण संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा नया सभागार

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रथम तल पर 3000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में नवीन सभागार का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षों के लिए कक्ष, आधुनिक तकनीकों से युक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। सभी निर्माण कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निर्माण कार्य की निगरानी के लिए महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश गुप्ता और दीपक शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई, नटवर गोयल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, अमित टंडन, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता, टिंकू सोनकर, राकेश सिंह, अशोक तिवारी, जया शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी सहित मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!