ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139 जयंती मनाई गई भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली-आनंद मणि त्रिपाठी शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  “जब नारी बनी ज्वाला: लखनऊ की सड़कों पर फूटा स्वाभिमान का महाविस्फोट” बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139 जयंती मनाई गई भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली-आनंद मणि त्रिपाठी शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Significant budgetary allocations to usher in a new phase of development in Ayodhyadham  “जब नारी बनी ज्वाला: लखनऊ की सड़कों पर फूटा स्वाभिमान का महाविस्फोट”
Uncategorized English

सीआरएस पोर्टल हैक कर बनाए हजारों फर्जी प्रमाणपत्र

D

Dainik India News

21 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

अयोध्या, । जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र का विवरण तैयार करने वाली आनलाइन व्यवस्था में साइबर अपराधियों की सेंधमारी का पुलिस ने राजफाश किया है। सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल को हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों ने सोहावल, मिल्कीपुर व अलनाभारी क्षेत्र में हजारों फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत किए हैं। सोहावल के ग्राम विकास अधिकारी वैभव पांडेय के पोर्टल से ही नौ सौ प्रमाणपत्र जारी हुए थे।एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि साइबर अभियुक्त जिले की कई पंचायतों का जन्म स्थान दर्शा कर बिहार व अन्य प्रांतों के रहने वालों का फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराते थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए हरिओम सिंह व उसका भाई दिनेश सिंह निवासी अंबहा गुरुद्वारा मोहल्ला मुरैना, मध्य प्रदेश शामिल हैैं। दोनों यहां पटरंगा में रहते थे। एसएसपी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी वैभव पांडेय ने पूरे मामले की जानकारी परिक्षेत्रीय साइबर थाने में दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को पटरंगा से दोनों अरोपितों को गिरफ्तार किया गया।एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इनके संपर्क में विभिन्न प्रदेशों के लोग हैं, जिनकी मांग पर ये लोग संबंधित व्यक्तियों के फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर उपलब्ध कराते थे। हालांकि मुख्य हैकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, आरोपितों के पास से बरामद फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार सहित अन्य राज्यों से संबंधित लोगों के होने की आशंका है, जिस पर जांच चल रही है। वहीं, इन फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अन्य देशों के लोगों द्वारा नागरिकता प्राप्त करने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!