ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री जनपद मऊ के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का हुवा आयोजन सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री जनपद मऊ के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का हुवा आयोजन सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान

B

Bhargav Bhargav

26 views
सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान

कई वर्षों से हृदय रोग से जूझ रही थी बुजुर्ग महिला

उदय राज/दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

एक दशक से ज्यादा समय से कई तरह की जटिल बीमारियों से जूझ रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सहारा हॉस्पिटल के कार्डियो थोरेसिक सर्जन डा. विशाल श्रीवास्तव, और कार्डियोलॉजिस्ट डा. धीरज सिंह ने जटिल सर्जरी करके जान बचा ली।

हॉस्पिटल के अनुसार 70 वर्षीय इस महिला को लगभग 10 साल से कफ बनता था और सांस लेने में भी दिक्कत थी। महिला मरीज ने बनारस के एक अस्पताल में दिखाया, जहां पर डाक्टरों ने कुछ दवाएं दी और कहा कि यह समस्या दवा से ठीक हो जाएगी। थोड़े दिन तो उन दवाओं का असर रहा, लेकिन महिला मरीज को दोबारा सांस की दिक्कत और सीने में दर्द रहने लगा। महिला की हालत और गंभीर होती जा रही थी। इसी बीच महिला मरीज के परिजनों ने सहारा हॉस्पिटल के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. विशाल श्रीवास्तव के पास जाकर परामर्श लिया।

डा. श्रीवास्तव ने जांच के बाद पाया कि महिला के वॉल्व में ब्लॉकेज हो रही है। उन्होंने कुछ दवाएं दीं और कहा कि लगभग एक महीने तक उन दवाओं का रिस्पांस देखेंगे, परन्तु कुछ दिन के बाद ही महिला की तबीयत फिर से खराब होने लगी। डॉक्टर विशाल ने महिला की पुन: जांच करायी तो पता चला कि उसके दो वॉल्व चोक लग रहे हैं, पर अधिक आयु होने की वजह से महिला मरीज के परिजन उनकी ओपन हार्ट सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे। तब उन्होंने बैलूनिंग के द्वारा हार्ट का जो वाल्व सिकुड़ रहा था, उसको फुला दिया।

डॉक्टर विशाल के अनुसार मरीज की अधिक उम्र की वजह से उसके ब्लड क्लाट ना होने पाए, इसका भी ध्यान रखा गया। इस सर्जरी के दौरान मरीज को ब्रेन हेमरेज हो सकने की आशंका भी थी। इन सब चुनौतियों के बीच अपने अनुभव व कुशलता के साथ सहारा हॉस्पिटल के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धीरज सिंह ने सहारा हॉस्पिटल के अत्याधुनिक कैैथ लैब में बिना ओपन हार्ट किए, ब्लून माइटरल वैल्वाटमी का जटिल काार्डियक इन्टरवेन्शन किया, जिससे मरीज को सांस लेने में तुुरंत आराम आ गया और अगले ही दिन मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉक्टर विशाल ने बताया कि अमूमन इतनी अधिक उम्र होने पर हर तरह के जोखिम की सम्भावना रहती है और मरीज की जान को खतरा भी बना रहता है, परंतु समस्त टीम ने अपनी बेहतर क्षमता का प्रदर्शन करते हुए महिला मरीज को नया जीवन दिया।

मरीज के परिजन बेहद संतुष्ट व खुश थे और उन्होंने सहारा हॉस्पिटल के प्रशासन की और यहां के डॉक्टरों की टीम की काफी प्रशंसा की व धन्यवाद दिया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक माननीय "सहाराश्री"जी ने विश्वस्तरीय हॉस्पिटल की स्थापना इस सोच से किया था कि मरीजों को उचित व गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल पाये, अत्याधुनिक उपकरणों से कुशल चिकित्सकों की टीम निरन्तर इलाज करने को तत्पर है।

सहारा हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित मूल्य पर विश्वस्तरीय इलाज की सेवाएं उपलब्ध कराना है।

श्री सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियोथोरेसिक सर्जन विभाग की टीम यहां निरंतर नयी तकनीक एवं जटिल सर्जरी करके मरीजों को लाभान्वित कर रहा है। साथ ही लखनऊ में हर प्रकार की जटिल सर्जरी सहारा हॉस्पिटल में‌ किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!