ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Ashwagandha: A Melody in the Symphony of Health पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध  हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगा दे दी जान हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश Ashwagandha: A Melody in the Symphony of Health पीपीपी मॉडल पर 3 बस स्टेशनों के विकास पर आगे बढ़ी योगी सरकार, बसों में सुरक्षा के भी किए गए प्रबंध  हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगा दे दी जान हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा कुकरैल नदी में लौटा प्रवाह, अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सौमित्र वन का विकास कार्य प्रारंभ यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन

B

Bhargav Bhargav

23 views
सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन

उदय राज/दैनिक इंडिया न्यूज


डॉ. अजय यादव ने सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन करके दो साल के बच्चे की बचायी जान

लखनऊ : प्रयागराज के रहने वाले दो साल एक महीने के बच्चे आदविक को पेट दर्द व उल्टी की तकलीफ थी। पेट दर्द होने पर वह अक्सर पेट को पकड़ लेता था। इसके अलावा उसको 15 दिन से लगातार पांच से छह बार दिन में मोशन भी हो रहा था। तब बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को प्रयागराज में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया, जहां उन्होंने बताया कि बच्चे को कोल्ड डायरिया की शिकायत है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दीं। थोड़े समय तो बच्चा ठीक रहा परंतु उसके बाद फिर से उसके पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गयी। प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में ही बच्चे को भर्ती कराना पड़ा तो पता चला कि बच्चे के पेट में इंफेक्शन है। वहीं उसका इलाज शुरू किया गया। लगभग 5 दिन एडमिट रहने के बाद डेढ़ महीने तक बच्चा ठीक रहा, परन्तु पुनः उसे उल्टी और लैट्रिन बार-बार आने की शिकायत शुरू हो गयी, तब उसके एक रिश्तेदार ने उसे सलाह दी कि सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाएं। तब उनके माता-पिता ने लखनऊ आकर सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय यादव से परामर्श लिया। डॉक्टर यादव ने सभी रिपोर्ट देखने के बाद सी.टी.स्कैन की जांच करवायी और उसकी रिपोर्ट देखने के बाद बच्चे की तुरन्त सर्जरी करने का निर्णय लिया। सी. टी. स्कैन की रिपोर्ट से पता चला था कि बच्चे की आंतें जन्म से उलझी हुई हैं और रोटेट हो रही हैं जिससे खून की सप्लाई कम हो गयी है। साथ ही बच्चे के नोड्स यानी गांठ भी दिखाई दी।‌ मरीज के माता-पिता को बताया गया कि इसका एकमात्र इलाज सर्जरी द्वारा ही सम्भव है, परन्तु पहले बच्चे के पेट में जो इंफेक्शन था, उसको नियंत्रित करके सर्जरी की गयी। जिस समय बच्चे की सर्जरी का प्लान किया गया था उस समय ब्लड सर्कुलेशन भी बच्चे के अन्दर पूरी तरह से नहीं हो रहा था, क्योंकि इन्फेक्शन बढ़ा हुआ था। यद्यपि कि यह एक अत्यंत जटिल सर्जरी थी फिर भी डॉक्टर अजय यादव ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बहुत कुशलता और योग्यता पूर्वक इसे सम्पन्न किया। इस सर्जरी में डॉ.अजय यादव ने आंतों की पोजीशन को चेंज किया और घुमी और मुड़ी हुई जो भी आंतें थी उनको लेजर विधि से ऑपरेशन करके ठीक किया। यह बहुत ही दुर्लभ केस था, आमतौर पर इसमें मरीज का बचना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन डॉ. अजय यादव ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके बच्चे के माता-पिता को बहुत बड़ी खुशी दी। बच्चे के माता-पिता ने डॉक्टर अजय यादव के इलाज से संतुष्ट होकर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। साथ ही यहां की सुविधाओं व व्यवस्थाओं के लिए मैनेजमेंट की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री" जी के विजन की तरफ बढ़ते हुए सहारा हॉस्पिटल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि सहारा हॉस्पिटल का गैस्ट्रो सर्जरी विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और साथ ही अति कुशल व अनुभवी टीम अपने अनुभवों से मरीजों को निरंतर लाभान्वित कर रही है। समय-समय पर जटिल से जटिल सर्जरी में सफलताएं प्राप्त कर सहारा हास्पिटल निरंतर नयी ऊंचाईयों को छू रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!