ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही
Uncategorized English

सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण

D

Dainik India News

22 views
सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण

उदय राज

डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ,

: सहारा वेलफेयर फाउंडेशन के बख्शी का तालाब केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस केंद्र में आसपास के गांवों से आने वाली किशोरियों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले छह वर्षों से यह केंद्र काम कर रहा है, जहां महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई-कढ़ाई, पेपर क्राफ्ट, मेंहदी-कला, कम्प्यूटर दक्षता, अगरबत्ती निर्माण और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है,

जिसके अंतर्गत उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी और प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं।

समारोह में एस.आर.एम. इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के श्री नीरज अग्रवाल मुख्य अतिथि, डिप्टी जनरल मैनेजर सहारा इंडिया परिवार श्री आलोक भटनागर तथा प्रधानाचार्य रुदही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री बीएन चक्रवर्ती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर किशोरियों और महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए सहारा वेलफेयर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिकेय अग्रवाल ने प्रदर्शनी के विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और गुणवत्ता व कुशलता की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत महिलाएं स्वयं के उद्यम से स्थानीय बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करके आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के श्री गौरव शुक्ल ने सहारा वेलफेयर फाउंडेशन की विभागाध्यक्ष एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती कुमकुम रॉय चौधरी जी द्वारा प्रेषित आशीर्वचन संदेश को पढ़कर सुनाया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया था। इसके साथ ही संस्थान द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों का भी वर्णन किया गया।

समारोह में परियोजना इकाई के प्रमुख श्री स्वप्न घोष ने कहा कि केंद्र में किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर डॉ. साकेत शुक्ला, सर्वश्री रामप्रीत कुशवाहा, वेद प्रकाश सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा व अशोक कुमार गुप्ता आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग दिया। अन्त में फाउण्डेशन के बृजेश तिवारी ने आभार प्रकट किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!