ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति गिरफ्तार भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर उत्तर प्रदेश का बजट: स्थिरता, सुशासन और आत्मविश्वास का घोषणापत्र — पंकज सिंह तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्ति गिरफ्तार भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर उत्तर प्रदेश का बजट: स्थिरता, सुशासन और आत्मविश्वास का घोषणापत्र — पंकज सिंह तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

सनातन चेतना और राष्ट्रबोध से अनुप्राणित हुआ नववर्ष

D

Dainik India News

5663 views
सनातन चेतना और राष्ट्रबोध से अनुप्राणित हुआ नववर्ष

वॉरियर्स डिफेन्स एकेडमी में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सान्निध्य में भव्य सुंदरकांड आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।नववर्ष के प्रथम दिवस पर लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज स्थित वॉरियर्स डिफेन्स एकेडमी परिसर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने सामूहिक रूप से श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ कर नववर्ष का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुरूप किया।


प्रातः काल से ही एकेडमी परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त था। सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित ओंकार शंखधर द्वारा सुंदरकांड का भावपूर्ण और संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसमें चौपाइयों के साथ भक्ति और अनुशासन का सुंदर समन्वय दृष्टिगोचर हुआ। “जय श्रीराम” और “पवनपुत्र हनुमान की जय” के उद्घोषों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रों को राष्ट्रीय चेतना, सनातन मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पवनपुत्र हनुमान जी का जीवन समर्पण, निष्ठा और लक्ष्यबद्ध पुरुषार्थ का आदर्श उदाहरण है, जिससे प्रेरणा लेकर युवा अपने जीवन को अनुशासन और सेवा के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा और साधना को राष्ट्रसेवा से जोड़ें, यही सच्चा नववर्ष संकल्प होगा।
कार्यक्रम में वॉरियर्स डिफेन्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक श्री गुलाब सिंह, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। पंडित संजीव नारायण चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। सुंदरकांड पाठ के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने वातावरण को श्रद्धा और आत्मबल से भर दिया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे। अंग्रेजी नववर्ष को भारतीय सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का यह प्रयास युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।
समग्र रूप से यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि युवाओं में सनातन संस्कार, राष्ट्रीय चेतना और आत्मानुशासन के बीजारोपण का सशक्त माध्यम बना, जिसने नववर्ष को सार्थक दिशा प्रदान की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!