ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी में बोले मुख्यमंत्री- तहसील और थाने की छवि में और सुधार की गुंजाइश, हर हाल में अवैध वसूली हो बंद जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में तैरता दिखा धान — किसानों की मेहनत पर फिरा पानी प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को स्वीकृति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री व निर्मित अर्द्ध-निर्मित शस्त्र के साथ तस्करी करने वालो गिरोह के 05 सदस्य UP ATS व थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ के संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर हवाई सर्वेक्षण अपने अधिकारों की मांग करने वाले अन्नदाताओं के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना अतिनिन्दनीय:शेरसिंह राणा डब्ल्यू एचओ ने महामारी के खिलाफ ग्लोबल गवर्नेंस का आवाह्न किया वाराणसी में बोले मुख्यमंत्री- तहसील और थाने की छवि में और सुधार की गुंजाइश, हर हाल में अवैध वसूली हो बंद जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में तैरता दिखा धान — किसानों की मेहनत पर फिरा पानी प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को स्वीकृति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री व निर्मित अर्द्ध-निर्मित शस्त्र के साथ तस्करी करने वालो गिरोह के 05 सदस्य UP ATS व थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ के संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर हवाई सर्वेक्षण अपने अधिकारों की मांग करने वाले अन्नदाताओं के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना अतिनिन्दनीय:शेरसिंह राणा डब्ल्यू एचओ ने महामारी के खिलाफ ग्लोबल गवर्नेंस का आवाह्न किया
Uncategorized English

सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन

D

Dainik India News

19 views
सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन

दैनिक इंडिया न्यूज़ 4 सितंबर 2024 लखनऊ: राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सनातन धर्म के विस्तार और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर संगम हुआ। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, राज कुमार शुक्ल (उपाध्यक्ष, लखनऊ जनपद, विश्व हिन्दू परिषद), अजय कुमार लोधी (अध्यक्ष, भारतीय सभ्यता पार्टी),विराट मिश्रा,विजेंद्र वासुदेव,बुलंदशहर, दीपक साहनी एडवोकेट,बदायूं सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित संगठनों ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर जितेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर, जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वामी अवधेशानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके श्रीचरणों में श्रद्धा से प्रणाम किया। अन्य पदाधिकारियों और सहभागियों ने भी स्वामी जी के चरणों की रज ग्रहण कर अपना अभिवादन व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से इस बात पर सहमति बनी कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित होकर कार्य किया जाएगा। इस दिशा में शीघ्र ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक और गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें आगे की कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण और इसके महत्व के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महासंघ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सिद्धांत को विश्वभर में प्रसारित प्रचारित करना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!