ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दर्जनों बिधालय का बीएसए ने किया निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Fresher’s Party at MLC Pawan Singh Chauhan’s SRGI College: Echoes of “How’s the Josh” Resonate with Eminent Personalities Present जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन व पुलिस अधीक्षक नें थाना दोहरीघाट का किया निरीक्षण मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दर्जनों बिधालय का बीएसए ने किया निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Fresher’s Party at MLC Pawan Singh Chauhan’s SRGI College: Echoes of “How’s the Josh” Resonate with Eminent Personalities Present जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन व पुलिस अधीक्षक नें थाना दोहरीघाट का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम 

D

Dainik India News

22 views
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम 

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप शुक्रवार से द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का होगा शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन 

जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा 

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 14 दिसंबर। योगी सरकार शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' आयोजित करने जा रही है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।  उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ में 1090 चौराहे से करेंगे।  

इन गतिविधियों पर होगा मुख्य फोकस

पखवाड़े के दौरान परिवहन निगम ब्रेथएनालाइजर डिवाइस के माध्यम से डिपो/कार्यशाला एवं मार्ग पर औचक जांच कराएगा। परिवहन निगम की समस्त बसों की तकनीकी जांच कराकर ही बसों को आउटशेड कराया जाएगा। निगम एवं अनुबंधित बसों की हेड लाइट, बैक लाइट, इंडीकेटर, रियर व्यू मिरर, एसएलडी एवं सीट बेल्ट की चेकिंग कराई जाएगी। बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगाना, चालकों को रात में बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम/लोबीम के प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया जाएगा। 

चालकों और परिचालकों की होगी काउंसिलिंग

चालक/परिचालकों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण के लिए मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण तथा चालकों की काउंसिलिंग के साथ ही समस्त चालकों/परिचालकों की सड़क सुरक्षा के संबंध में काउंसिलिंग एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत सीएमवीआर रुल्स तथा वर्तमान परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवेज पर बस के सुरक्षित संचालन, लेन ड्राइविंग ओवरटेकिंग, ब्रेकिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सेवा प्रबंधक भी कम से कम तीन-तीन डिपो में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करेंगे।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में प्रचार-प्रसार

सभी बस स्टेशनों पर एलईडी टीवी एवं बसों में स्थापित साउंड बॉक्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं महिलाओं की सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। पखवाड़े के प्रत्येक दिन ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से राष्ट्रीय भक्ति के गीतों के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए बसों को निर्धारित गति में संचालित करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बस संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने तथा चालक की असावधानी से होने वाली दुर्घटनाओं आदि से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। बस स्टेशनों पर उपस्थित यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

निगम के समस्त नियमित/संविदा चालकों की मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्थ कार्ड के माध्यम से राजकीय चिकित्सालयों में आंखों की जांच व सामान्य स्वास्थ्य जांच, जिसके अंतर्गत नजर, कलर ब्लाइंडनेस, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर आदि की जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!