ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की पहल: अतिक्रमण मुक्त हरदोई के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन"
Uncategorized English

सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग

D

Dainik India News

6412 views
सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।लोहिया नगर वार्ड स्थित विकास नगर, रिदा नर्सिंग होम के सामने और विकास अपार्टमेंट के पास हाल ही में केबल कंपनियों द्वारा सड़क पर गड्ढा खोदकर केबल बिछाने का काम किया गया था। इस कार्य के बाद सड़क ठीक से भरी नहीं गई, जिससे वहां सड़क धंस गई है और एक बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में केबल कंपनी का तार भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आसपास के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने संबंधित केबल कंपनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और अनुरोध किया है कि सड़क को शीघ्र ही सही करवाया जाए।

शहर के विभिन्न इलाकों में केबल ऑपरेटरों और अन्य सेवा प्रदाताओं द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क पर गड्ढे खोदने की घटनाएं आम हो गई हैं। काम खत्म करने के बाद इन गड्ढों को ठीक से भरने की जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती, जिससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए। यदि किसी सेवा प्रदाता द्वारा सड़क पर इस तरह के गड्ढे खोदे जाते हैं, तो उनके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने की जिम्मेदारी संबंधित ऑपरेटर पर ही हो।

शहर की सड़कों की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस तरह की लापरवाही न केवल नागरिकों के लिए असुविधा का कारण बनती है, बल्कि जान-माल का भी खतरा उत्पन्न करती है। नगरवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!