ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख — पीड़ितों के लिए मुआवजा नीति बनाने को कहा यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक लखनऊ का ड्रग ऑफिस: प्रशासनिक अनियमितताओं और लापरवाही का बना गढ़ <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख — पीड़ितों के लिए मुआवजा नीति बनाने को कहा यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक लखनऊ का ड्रग ऑफिस: प्रशासनिक अनियमितताओं और लापरवाही का बना गढ़ <em>उ.प्र. के सर्वांगीण विकास हेतु जे.पी. सिंह की माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट हुई</em> बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल
उत्तर प्रदेश सरकार English

संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपन्न, 101 में से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

D

Dainik India News

18 views
संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपन्न, 101 में से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

प्रशासनिक अधिकारियों को जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश, मौके पर भेजी गईं 5 टीमें

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो, मऊ (उत्तर प्रदेश), 21 सितंबर 2024,जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। साथ ही 5 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर भेजी गईं।

शिकायतों में सर्वाधिक संख्या राजस्व विभाग की रही, जिनकी कुल संख्या 56 थी। विकास विभाग से 5, पुलिस विभाग से 5, पूर्ति विभाग से 8, और नगर पंचायत से 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और उनका निराकरण तेजी से किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को "एक कदम स्वच्छता की ओर" थीम पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, तहसीलदार घोसी सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

संपूर्ण समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!