ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान हृदय की सूक्ष्म कहानियाँ: जीवन की धड़कन और जैव-रासायनिक रहस्य “प्रीपेड खत्म…पर समस्या कायम: ‘स्मार्ट मीटर’ या उपभोक्ता के साथ तकनीकी अन्याय?” <em>राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ ने बीकेटी में धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती</em> ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान हृदय की सूक्ष्म कहानियाँ: जीवन की धड़कन और जैव-रासायनिक रहस्य “प्रीपेड खत्म…पर समस्या कायम: ‘स्मार्ट मीटर’ या उपभोक्ता के साथ तकनीकी अन्याय?” <em>राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ ने बीकेटी में धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती</em> ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें

D

Dainik India News

5021 views
विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

प्रशासनिक अधिकारी आम जनमानस के हितों के लिए निष्पक्षता से कार्य करें- सतीश महाना

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री सतीश महाना ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जनसामान्य में बहुत ही आस्था का भाव है। वे आज भी प्रशासनिक सेवा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर जनता के विश्वास को बनाए रखने का अहम दायित्व है। प्रशिक्षु अधिकारी विधान सभा की कार्यप्रणाली आदि को जानने के लिए आये हुए थे। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई॰ए॰एस॰, वर्ष 2020 बैच) के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर से विधान भवन स्थित में शिष्टाचार भेंट की।

  श्री महाना ने कहा कि प्रशासनिक मामलों के निस्तारण में विलंब होने से जनता को समय से न्याय नहीं मिल पाता जिससे आम जनमानस में निराशा की भावना व्याप्त होती है और प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसमें भी सुधार हेतु अधिकारियों को आगे आना चाहिए।

  विधान सभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक का रूपांतरण होता है, लेकिन असली प्रशिक्षण प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए आम जनमानस के हितों के लिए होता है।

  इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधान सभा, श्री प्रदीप कुमार दुबे, उ0प्र0 प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक, श्री वेंक्टेश्वर लू, अपर निदेशक, श्री महेन्द्र वर्मा एवं को-ऑडिनेटर, श्रीमती संध्या भदौरिया सहित विधान सभा के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!