ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा मीलों सफर, घर पर मिलेगा शुद्ध पानी:यूपी सरकार जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार की तिथियां घोषित 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा मदरसे के इमाम ने ग्रामीणों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय नें किया उद्घाटन आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा मीलों सफर, घर पर मिलेगा शुद्ध पानी:यूपी सरकार जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार की तिथियां घोषित 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा मदरसे के इमाम ने ग्रामीणों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय नें किया उद्घाटन आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
ताज़ा खबर English

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

D

Dainik India News

15 views
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली, 31 दिसंबर, 2024: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता की कामना की।

श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा, “नव वर्ष 2025 आप सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आपके सभी संकल्प पूरे हों और यह वर्ष आपके लिए सफलता और समृद्धि का प्रतीक बने। मेरी यही कामना है कि यह साल आपके और आपके प्रियजनों के लिए स्वास्थ्य, शांति और उन्नति लेकर आए।”

लोक सभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “इस वर्ष हम सम्पूर्ण देश में संविधान उत्सव मना रहे हैं। यह एक सुनहरा अवसर है कि हम अपने संविधान का अध्ययन करें, इसके आदर्शों और मूल्यों को समझें और अपने जीवन में उतारें।" उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे नए वर्ष के संकल्पों में राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

श्री बिरला ने बीते वर्ष के अधूरे संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “यदि बीते वर्ष के किसी संकल्प को पूरा करने में हम असफल रहे हों, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नए सिरे से प्रयास करें और सफलता की ओर बढ़ें। हर नया दिन नई उम्मीदों और संभावनाओं का संदेश लेकर आता है।”

लोक सभा अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए देशवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम जो भी योजना बनाएं, उसमें अपने राष्ट्र की उन्नति का विचार जरूर शामिल करें। सामूहिक प्रयासों से ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।”

श्री बिरला ने ईश्वर से सभी के स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा, “यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी को नववर्ष की अनेक बधाई और मंगलकामनाएं।”

उनका यह संदेश न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का भी आह्वान करता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!