ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी विभागों में जांच के दौरान 26 कर्मचारी/अधिकारी अनुपस्थित पाए गए Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज वाराणसी में ‘मोदी@20 सपने हुए साकार’-सीएम योगी. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी विभागों में जांच के दौरान 26 कर्मचारी/अधिकारी अनुपस्थित पाए गए Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज वाराणसी में ‘मोदी@20 सपने हुए साकार’-सीएम योगी.
उत्तर प्रदेश सरकार English

रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार

D

Dainik India News

15 views
रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार

Dainik india news, Lucknow:: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (.KGMU ) के रेडियोथेरेपी विभाग में कैंसर उपचार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से विकसित एक विशेष उपकरण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस उपकरण को विकसित करने वाली टीम ने रेडियोथेरेपी के दो प्रमुख लक्ष्यों—कैंसर को अधिकतम रेडिएशन देना और सामान्य ऊतकों को न्यूनतम नुकसान पहुंचाना—के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया है।

रेडियोथेरेपी की शुरुआत में, कोबाल्ट मशीनों का प्रयोग किया जाता था, जो वर्ग या आयत के आकार में रेडिएशन देती थीं। लेकिन चूंकि कैंसर किसी नियमित आकार में नहीं होता, इसके उपचार में समस्या आती थी। इस चुनौती को हल करने के लिए लीनियर एक्सीलरेटर तकनीक आई, जो कैंसर के आकार के अनुसार रेडिएशन दे सकती थी।

इसके बाद शरीर के अंगों के मूवमेंट, जैसे फेफड़ों और आंतों की हलचल को ध्यान में रखते हुए, इमेज गाइडेड रेडियोथेरेपी (IGRT) का विकास हुआ, लेकिन ये मशीनें अत्यधिक महंगी थीं। इसी समस्या का समाधान खोजते हुए केजीएमयू की टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया।

प्रो. तीर्थराज वर्मा के नेतृत्व और प्रो. सुधीर सिंह एवं डॉ. मृणालिनी वर्मा के सहयोग से पीएचडी स्कॉलर श्रीराम राजुरकर ने इस यंत्र का विकास किया। यह उपकरण रोगी के सांस लेने के पैटर्न को रिकॉर्ड करता है और उसके आधार पर यह निर्धारित करता है कि किस अवस्था में फेफड़ों और हृदय को कम से कम रेडिएशन पहुंचाते हुए स्तन कैंसर का इलाज किया जा सकता है। इस तकनीक के शुरुआती परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं।

श्रीराम राजुरकर के इस कार्य को पेनांग, मलेशिया में आयोजित AOCMP-SEACOMP 2024 सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया, जहां उन्हें ट्रैवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वे भारत से इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले एकमात्र प्रतिभागी थे।

केजीएमयू की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरी टीम को बधाई दी और इसे चिकित्सा विज्ञान में एक बड़ा कदम बताया।

इस बड़ी उपलब्धि पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केजीएमयू की पूरी टीम, विशेषकर प्रो. सोनिया नित्यानंद को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र में, बल्कि संपूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!