ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे का गला घोंटा, एक क्षण का आवेश बना जिंदगी भर का पछतावा सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी ई - जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन जे एन यू कन्वेंशन सेंटर(नई दिल्ली) में संस्कृत भारती की द्विदिवसीय आखिल भारतीय प्रान्त गोष्ठि का भव्य आयोजन दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे का गला घोंटा, एक क्षण का आवेश बना जिंदगी भर का पछतावा सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी ई - जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन जे एन यू कन्वेंशन सेंटर(नई दिल्ली) में संस्कृत भारती की द्विदिवसीय आखिल भारतीय प्रान्त गोष्ठि का भव्य आयोजन
ताज़ा खबर English

रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार,

D

Dainik India News

23 views
रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार,

बिना वर्दी के SP को ही नही पहचान पाए आरोपी पुलिसकर्मी

दैनिक इंडिया न्यूज हापुड़ - जनपद पिलखुवा में सड़क हादसे में हादसे का शिकार हुए ट्रक से कच्चे नारियल को एक ट्रक से दूसरे ट्रक में पलटवाने के एवज में मारवाड़ पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने ट्रक मालिक से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। ट्रक मालिक की शिकायत पर एसपी अभिषेक वर्मा सिविल ड्रेस में चौकी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने एसपी के सामने ही रिश्वत के नौ हजार रुपये भी ले लिए। जिसके बाद एसपी ने पिलखुवा कोतवाल को मौके पर बुलाकर दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज करवाने का आदेश दिया। ज्ञात हो कि हरियाणा के दुवलधन थाना बेरी निवासी मनींदर ने बताया कि उसके पिता कप्तान सिंह का ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। बुधवार को उनके एक ट्रक का चालक सन्नू खान निवासी जाहर खेडा जिला अलवर राजस्थान, मददुर कर्नाटक के साथ कच्चा नारियल भरकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में पिलखुवा फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक का टायर पंचर हो गया। जिसके बाद पीछे से आई एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। पिलखुवा की मारवाड़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को चौकी पर लाकर खड़ा कर लिया।
आरोप है कि मारवाड़ चौकी पर तैनात सिपाही गौरव और यशवीर ने क्षतिग्रस्त ट्रक से नारियल दूसरे ट्रक में पलटी कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक में लाखों रुपये का माल था, जो चार-पांच दिन देर होने पर खराब हो जाता। इसी का हवाला देेते हुए पुलिसकर्मियों ने उससे रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। बाद में 25 हजार रुपये देने तय हुए।

ट्रक मालिक के पुत्र ने एसपी से की शिकायत

पुलिसकर्मियों के रिश्वत मांंगने पर ट्रक मालिक के पुत्र मनींदर ने पुलिसकर्मियों से फोन पर बात की। उसके बाद मामला 25000 में तय हुआ। मनींदर ने बुधवार रात करीब 10.30 बजे एसपी अभिषेक वर्मा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि करीब 12.30 बजे

वह सादे कपड़ों में निजी कार से मारवाड़ पुलिस चौकी पहुंचे। यहां चौकी से कुछ दूर उन्होंने पहले ही मनींदर व उसके साथ मौजूद लोगों को चौकी पहुंचकर रुपये देने के लिए कहा। इन लोगों के साथ एसपी भी चौकी पहुंच गए। जहां दोनों पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोनों ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद उन्हें नौ हजार रुपये दे दिए गए बाकी कुछ देर बाद देने की बात हुई। बड़ी बात यह रही कि एसपी को पुलिसकर्मी पहचान ही नहीं पाए और उनके सामने ही रिश्वत की डील हुई। उनके सामने ही दोनों पुलिसकर्मियों ने नौ हजार रुपये भी थाम लिए। घटना से गुस्साए एसपी ने तुरंत पिलखुवा कोतवाल नीरज कुमार को मौके पर बुलाया और दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुबह जेल भेज दिया गया।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!