ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता एस. के. सरोज को सौंपा ज्ञापन <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रह रही बांग्लादेशी महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की संगठन की समीक्षा और विस्तार की बैठक संपन्न भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया धर्म संसद की अगवानी में रामलाल के रामसेवक पहुंचे महापौर के आवास, महापौर ने धर्म संसद का किया स्वागत श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता एस. के. सरोज को सौंपा ज्ञापन <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रह रही बांग्लादेशी महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की संगठन की समीक्षा और विस्तार की बैठक संपन्न भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया धर्म संसद की अगवानी में रामलाल के रामसेवक पहुंचे महापौर के आवास, महापौर ने धर्म संसद का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार English

व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी

D

Dainik India News

20 views
व्यापक निवेश संभावनाओं को बढ़ा रहा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर : सीएम योगी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ शानदार रोड कनेक्टिविटी की 10 हजार करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

जीआईएस की सफलता में सुरक्षा के माहौल के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 13 मार्च। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शानदार रोड कनेक्टिविटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 12 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व 6 का लोकार्पण किया। ये सभी परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व्यापक निवेश की संभावनाएं बढ़ा रहा है। 

महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आने में सुरक्षा के माहौल के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावों को आगे बढ़ाकर तीन वर्ष में हम एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार देने में सफल होंगे। युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 

पीएम मोदी की प्रेरणा से पूरे देश मे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत नेटवर्क नजर आ रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जाता है। देश में मजबूती के साथ हाइवे निर्माण हो रहा है। गडकरी जी ने इसकी रफ्तार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। दुनिया अचंभित है कि कैसे  सदी की सबसे बड़ी महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से उभरते हुए आगे बढ़ रही है। इसका आधार मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। 

मोदी जी-गडकरी जी ने की है यूपी की भरपूर मदद

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और श्री गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती में यूपी की भरपूर मदद की है। गडकरी जी ने गत दिनों बलिया में सात हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी तो आज गोरखपुर में आकर 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को पूर्ण करने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करने को संकल्पित है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ रहे विरासत के स्थलों को

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन का भी अहम पड़ाव है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से लेकर उनके बचपन की स्थली कपिलवस्तु और श्रावस्ती को जोड़ने का कार्य हो रहा है। हजारों वर्षों की विरासत और जिस मार्ग से माता जानकी प्रभु श्रीराम के साथ अयोध्या गई थीं, उस रामजानकी मार्ग को फोर लेन कर  गडकरी जी ने रामायण काल के संबंधों से जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया है। अयोध्या छावनी से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर तक फोरलेन की सौगात भुला दिए गए विरासत का संरक्षण और सम्मान है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर गोरखपुर आसपास के जिलों समेत बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों तक के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहां से बिहार और नेपाल तक की कनेक्टिविटी के लिए नए बाईपास की सौगात मिली है। 

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!